जबलपुर

reservation: चुनावों से पहले आरक्षण पर टिकी निगाहें, जातिगत समीकरण पड़ सकते हैं भारी

नगर निगम : वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया आज, मानस भवन में होगी प्रक्रिया

2 min read
Sep 30, 2020
ward reservation

जबलपुर। नगर निगम के 79 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 30 सितंबर को होगी। मानस भवन में सुबह 11.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वार्डो के आरक्षण के लिए चक्रानुक्रम की प्रकिया अपनाई जाएगी।

सोशल डिस्टेंसिंग का कराया जाएगा पालन
कोरोना संकट के मद्देनजर संक्रमण से बचाव के लिए मानस भवन में वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। मानस भवन में 800 सीट हैं। ऐसे में बैठक व्यवस्था में लोगों के बीच एक सीट का अंतर रखा जाएगा। भेड़ाघाट, सिहोरा, मझौली में आरक्षण प्रक्रिया पूरी भेड़ाघाट व मझौली नगर परिषद् और सिहोरा नगर पालिका में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। भंवरताल स्थित ओपन एयर थियेटर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ये प्रक्रिया अपनाई।

भेड़ाघाट नगर परिषद
वार्ड 1 अनारक्षित, वार्ड 2 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 3 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 4 अनुसूचित जाति, वार्ड 5 अनारक्षित महिला, वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 अनारक्षित, वार्ड 8 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 9 अनुसूचित जन जाति मुक्त, वार्ड 10 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 12 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14, अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 15 अनारक्षित महिला।

मझौली नगर परिषद
वार्ड 1 अनारक्षित, वार्ड 2 अनारक्षित महिला, वार्ड 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 4 अनारक्षित महिला, वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 अनारक्षित, वार्ड 8 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 11 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 12 अनुसूचित जाति, वार्ड 13 अनारक्षित महिला, वार्ड 14 अनारक्षित, वार्ड 15 अनारक्षित।

सिहोरा नगर पालिका
वार्ड 1 अनुसूचित जाति, वार्ड 2 अनारक्षित, वार्ड 3 अनारक्षित महिला, वार्ड 4 अनारक्षित महिला, वार्ड 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 6 अनारक्षित महिला, वार्ड 7 अनुसूचित जन जाति, वार्ड 8 अनारक्षित महिला, वार्ड 9 अनुसूचित जनजाति, वार्ड 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 11अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 15 अनाराक्षित, वार्ड 16 अनारक्षित, वार्ड 17 अनारक्षित, वार्ड 18 अन्य पिछड़ा वर्ग।

Published on:
30 Sept 2020 10:56 am
Also Read
View All