जबलपुर

जबलपुर में ‘121 कपल्स’ को मिलेंगे मंगलसूत्र, खाते में आएंगे 49 हजार; केंद्रीय मंत्री और सीएम होंगे शामिल

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन किया गया है।
less than 1 minute read
Jan 22, 2026
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें 121 जोड़ों का विवाह और निकाह होना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत तमाम अन्य नेता शामिल होंगे।

121 जोड़ों के लिए बनाया गया मंडप

गैरीसन मैदान में 121 जोड़ों के लिए मंच और मंडप भी बनाया गया है। जिसमें नवदंपत्ति सात फेरे लेंगे। वहीं, 3 जोड़ों का निकाह होगा। कार्यक्रम करीब 12 बजे से शुरु होगा।

दुल्हन को मिलेंगे मंगलसूत्र

जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि नगर निगम के तहत आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 118 जोड़ों का विवाह और 3 का निकाह हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए 49 हजार रुपए प्रत्येक जोड़े को ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में दुल्हन को चांदी का मंगलसूत्र दिया जाएगा। जिसमें सोने का पानी चढ़ा होगा। इसके अलावा 121 जोड़ों के लिए 121 घोड़े और 121 पंडित भी होंगे।

बारातियों के लिए होगी भोजन व्यवस्था

कन्या विवाह में घराती और बारातियों के भोजन व्यवस्था भी गई है। ताकि ससुराल और मायके पक्ष को लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Updated on:
22 Jan 2026 06:08 pm
Published on:
22 Jan 2026 06:04 pm