MP News: एमपी के जबलपुर में एक परिवार के होश तब उड़ गए। जब उन्होंने अलमारी में बैठी नागिन को देखा। 3 फीट लंबी नागिन फन फैलाए बैठी थी।
MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां घर में बनी अलमारी के अंदर एक नागिन निकली। जिसको देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ को इसकी सूचना दे दी गई। इसके बाद टीम नागिन को रेस्क्यू करने पहुंची।
घर की कच्ची अलमारी में तीन फीट लंबी नागिन बैठी थी। जिसे देखते ही परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ की सूचना दी गई। जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ ने नागिन को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। नागिन कोबरा प्रजाति की बताई जा रही है।
ऐसा ही एक मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर 6 फीट लंबा सांप बैठा था। जिसको रेस्क्यू कर सर्प विशेषज्ञ ने जंगल में छोड़ा।