जबलपुर

सगाई के बाद सरकारी टीचर ने कार के साथ मांगा 11 लाख दहेज…

MP News: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सरकारी टीचर ने सगाई के बाद 11 लाख कैश और कार की डिमांड कर दी।

2 min read
May 01, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी शिक्षक ने सगाई के बाद पिता लड़की के पिता से 11 लाख रुपए दहेज और एक लग्जरी कार की डिमांड कर दी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो शादी के 5 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। इसके दुल्हन के पिता मनाने पहुंचे तो उन्हें इतना तो बनता है कहकर घर से बाहर निकाल दिया।

दरअसल, पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर इलाके का है। यहां युवती की शादी कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले शैलेंद्र झारिया से तय हुई थी। शहर के एक होटल में 27 अप्रैल को सगाई की रस्में पूरी की गई थीं। यहां पर युवती के पिता द्वारा ससुराल पक्ष को दो लाख रुपए कैश और जेवर दिए गए थे। 6 मई को शादी होने वाली थी। इसी दौरान मौका देखकर ससुराल पक्ष ने दुल्हन पक्ष से 11 लाख नकद और लग्जरी कार की डिमांड कर दी। जिसके बाद परिवार ने नकद और कार दे पाने में असमर्थता दिखाई। तो लड़के ने रिश्ता तोड़ दिया।

युवती के पिता के द्वारा बताया गया कि 29 अप्रैल को शैलेंद्र की मां सरोज झारिया का फोन आया था। उन्होंने 11 लाख रुपए और लग्जरी कार की डिमांड कर दी। दो लाख रुपए बहुत कम है। अगर 11 लाख और कार मिल जाती तो अच्छा होता। जब हम घर पहुंचे तो कहा गया कि डिमांड पूरी नहीं हुई तो आप अपना शगुन वापस ले जा सकते हैं।

जबकि युवती के मां के द्वारा लड़के की मां को समझाया गया कि वैसे ही बेटी की शादी में बहुत पैसा खर्च हो गया। तो लड़के का कहना था कि मैं सरकारी टीचर हूं। 11 लाख रुपए तो देना बनता है। जिसके बाद लड़की वालों को घर से बाहर निकाल दिया गया और कहा गया कि शादी की तारीख के दिन ही मैं दूसरी लड़की से शादी करूंगा।

नौ लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर


पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर दूल्हे शैलेंद्र झारिया सहित 9 लोगों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 (3) और भारतीय न्याय संहिता 2023, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर लिया है।

Published on:
01 May 2025 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर