जबलपुर

21 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, जबलपुर में आज भी बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के कई शहर बारिश से भीगते नजर आएंगे।

2 min read
Mar 20, 2025

MP Weather : मौसम में बदलाव के साथ ही अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के कई शहर बारिश से भीगते नजर आएंगे। होली के बाद संभाग के जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को नए सिस्टम के सक्रिय होने से सभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, बारिश हुई। रात 9.30 बजे गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। गुरुवार को जबलपुर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

MP Weather : दिन मे गर्मी

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य था। जबकि रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से 16.4 डिग्री तक उतर गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा।

Alert of rain with thunderstorm in 7 divisions of MP

MP Weather : दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। देश के उत्तरी हिस्से में हरियाणा के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ की ओर से पास होती नजर आ रही है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। इसके असर से संभाग के जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 21 मार्च तक इसी प्रकार बारिश का दौर बना रह सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर