
जबलपुर। बारिश वाले बादलों के लौटने के बाद मौसम में बदलाव दिखने लगा है। दिन में पारा भले ही सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, लेकिन शाम होते ही लुढक़ रहा है। शुक्रवार की सुबह हल्के कोहरे से ढंकी रही ठंडी हवाएं चलने से कम लोग ही बाहर निकले। वहीं कुछ लोग शॉल और गर्म कपड़ों के साथ भी दिखाई देने लगे हैं। अगले एक हफ्ते में ठंड जोर पकड़ सकती है।
वहीं गुरुवार को दिन में हल्की धूप और उमस थी। लेकिन, शाम छह बजे के करीब तापमान तेजी से नीचे आया। पारा लुढकऩे के साथ ही दिन और रात में मौसम का मिजाज बदल गया है। शाम को अचानक पारा लुढकऩे के बाद सुबह तक हवा में ठंडक बढ़ रही है। इससे रात से सुबह के बीच गर्मी और उमस अब गायब हो गई है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग ठहरा रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 33 डिग्री बना रहा। न्यूनतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह लुढककऱ 20.6 डिग्री हो गया। आद्र्रता सुबह के समय 72 प्रतिशत और शाम को 47 प्रतिशत थी। उत्तर-पूर्वी हवा एक किमी प्रतिघंटा की गति से चली।
अब तक में सबसे कम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार अब शाम 5.30 बजे के बाद सडन फॉल हो रहा है। तापमान में करीब तीन-चार डिग्री की गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। यह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये अब तक सीजन में सबसे कम तापमान है।