नेल आर्टिस्ट बनकर कमाएं लाखों रुपए महीना, देश विदेश में डिमांड
जबलपुर। फैशन इंडस्ट्री में हर दिन नए ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं। फैशन के प्रति लोगों की बढ़ती जागरुकता के कारण नेल आर्ट एक अच्छे कॅरियर के रूप में उभर कर आया है। अगर मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री के साथ जुडकऱ काम करना चाहते हैं तो नेल आर्ट में कॅरियर के अच्छे विकल्प हैं। अब न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी नेल आर्टिस्ट व नेल टेक्निशियन की काफी डिमांड है।
देश-विदेश में बढ़ रही नेल टेक्निशियन की डिमांड
नेल आर्टिस्ट बनकर अपने सपनों को दे सकते हैं नई उड़ान
क्या है नेल आर्ट
तरह-तरह के नेल पेंट लगाना और उस पर अलग तरह की डिजाइन करना ही नेल आर्ट है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक में नेल आर्ट का क्रेज देखा जा सकता है। मार्केट में कई तरह के नेल आर्ट की डिमांड है।
क्रिएटिविटी है बेहद जरूरी
नेल आर्ट में कॅरियर की संभावनाएं बहुत हैं। बदलते समय के साथ इसका क्रेज बढ़ रहा है। फ्रेंच जेल, एक्रेलिक स्टोन पैटर्न सहित कई ऐसे पैटर्न हैं जो नेल आर्ट के लिए जाने जाते हैं। इनके लिए 1 माह से 3 माह तक के कोर्स भी उपलब्ध है। कई एकेडमी के अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां यह कोर्स कराती हैं। मुंबई-दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में एकेडमी है।
महेश सेन, नेल आर्टिस्ट, भोपाल
फैशन इंडस्ट्री में बना सकते हैं जगह
नेल आर्ट केबिना पूरा मेकअप और ड्रेसअप अधूरा होता है। नेल आर्टिस्ट की डिमांड बढ़ रही है। ये ब्यूटीशियन भी करती हैं, लेकिन अब अलग से कोर्स करके एक्सपर्ट तैयार हो रहे हैं जो मॉडलिंग और ब्यूटीशियन की दुनिया में अपना स्थान बना रहे हैं। फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में इनकी डिमांड पिछले 4-5 साल में बढ़ी है।
रूपांशी साहू, प्रोफेशनल मॉडल, जबलपुर