पूर्णिमा पर चमकने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, ग्रहों ने दिया संकेत- राशिफल
मेष- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृषभ- व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी से लाभ होगा।
मिथुन- आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
कर्क- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।
सिंह- कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव लाभप्रद रहेगा। व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।
कन्या- जोखिम से दूर रहें। अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे।
तुला- जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं, हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग।
वृश्चिक- भाग्योदय का समय है। मेहनत से करें, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
धनु- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ होगा।
मकर- समय पर कार्य को करना सीखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य मिलेगा।
कुम्भ- सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
मीन- केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।