जबलपुर

अरब सागर की नमी से आज भी बारिश के आसार, बादलों ने दी राहत

अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

2 min read
Apr 29, 2025
Rain Alert

Rain Alert : मौसम में बड़ा बदलाव दिख रहा है। अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को भी जबलपुर में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान मे गिरावट आई। मंगलवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बारिश व आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा।

Rain Alert : तीन चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। रविवार को हुई बारिश की वजह से रात का न्यूनतम तापमान भी कम हुआ। यह सोमवार को 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम था।


अरब सागर की नमी से आज भी बारिश के आसार, बादलों ने दी राहत


Rain Alert : कई सिस्टम बने

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ, विदर्भ के आसपास द्रोणिका और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से 3 से 4 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता।

Updated on:
29 Apr 2025 11:38 am
Published on:
29 Apr 2025 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर