जबलपुर

मोहमद शमीम खान ने मदद के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म, बेटी पर भी डाली गंदी नजर

Rape case : शहर में पति के मानसिक रूप से बीमार होने का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को कई दिनों तक अपने घर पर रखा और जबरदस्ती की। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात भी कराया। आरोपी उसकी बेटी पर भी गंदी नीयत रखने लगा […]

2 min read
Jul 20, 2025
Increasing incidents of Rape and Assault on women in Indore (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया एक्स)

Rape case : शहर में पति के मानसिक रूप से बीमार होने का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को कई दिनों तक अपने घर पर रखा और जबरदस्ती की। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात भी कराया। आरोपी उसकी बेटी पर भी गंदी नीयत रखने लगा तब महिला ने शुक्रवार रात एफआइआर दर्ज कराई।

फोटो सोर्स- पत्रिका

Rape case : आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पीड़िता की बेटी पर भी थी बुरी नीयत

  • पति की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात

पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय महिला के पति मानसिक रूप से बीमार हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। वर्ष 2020 में महिला की पहचान मछली मार्केट रजा चौक निवासी मोहमद शमीम शानू खान से हुई। उसने मदद के बहाने बातों में उलझाया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। इस डर से महिला ज्यादती सहती रही। इसका फायदा उठाकर आरोपी अक्सर उससे दुराचार करता। इसके बाद वह महिला को अपने घर ले गया। वहां भी जबरन शरीरिक सबंध बनाए। इस दौरान वह महिला की बेटी पर गंदी नीयत रखने लगा। महिला पर बेटी को उसके घर लाने का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे अपशब्द कहे। तब महिला वहां से निकली और आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।

crime

crime : दहेज में बाइक नहीं लाने पर पत्नी से मारपीट

मायके से दहेज नहीं लाने पर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर भेड़ाघाट पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चौकीताल निवासी नीता चौधरी का विवाह 10 जुलाई 2023 को आकाश चौधरी से हुआ था। शादी के बाद से आकाश उस पर मायके से बाइक लाने का दबाव बनाने लगा था। शुक्रवार रात नीता आठ माह के बच्चे के साथ घर पर थी, तभी आकाश पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर पत्नी के गाल, केंधे और पीठ पर दांत से काटा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें

मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती ए आजम का लेटर, मुस्लिम समाज से बोले दस्तावेज रखें तैयार- जानें पूरा मामला

Also Read
View All

अगली खबर