
Mufti-e-Azam MP
Mufti-e-Azam MP : मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धर्मगुरु मुफ्ती ए आजम मप्र का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए एक बड़ा संदेश लिखते हुए कागजातों को तैयार रखने की बात कही है। लेटर वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं शहर की गलियों में होने लगी हैं। हालांकि उन्होंने लेटर को लेकर अपना वक्तव्य भी जारी किया है। ताकि भ्रम की स्थिति न बन सके।
मुस्लिम समाज को दस्तावेजी तैयारी के नसीहत वाला मुस्लिम धर्मगुरु का पत्र चर्चा में है। जिसमें उन्होंने अपनी पहचान से जुड़े पेपर तैयार कराने के लिए कहा है। मुफ्ती ए आजम मप्र डॉ. मौलाना मुशाहिद रजा कादरी की ओर से जारी इस पत्र में यह चिंता साफ नजर आ रही है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 16 जुलाई के इस पत्र में कहा गया है कि सभी मुसलमानों को देश की नागरिकता सिद्ध करने वाले तमाम कागजात पहले से दुरुस्त कर लेने चाहिए। क्योंकि एनआरसी की पड़ताल बहुत जोरों से चल रही है। एनआरसी, सीएए और एनपीआर के मुद्दों को लेकर भाजपा हुकूमत बहुत उत्सुकता से गौर फिक्र कर रही है। यह बात अच्छे से अपने दिमाग में बैठा कर सोच फिक्र रखना होगा, क्योंकि हमारा नाम हर लिस्ट में नं 01 पर रखा गया है। एनआरसी किसी भी समय हमारे सूबे मध्य प्रदेश में शुरू हो जाएगी। जिससे पहले हमें अपनी नागरिकता को भारतीय साबित करने के लिए कागजात की तैयारी पूरी करना होगा। उन्होंने मूल निवास, आधार, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, राशनकार्ड सहित पासपोर्ट व दूसरे दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, निकाहनामा व प्रॉपर्टी के रेकॉर्ड भी शामिल है। उसे अपने पास दुरुस्त कराकर रखने की ताकीद की है। कोई शाब्दिक त्रुटि हो तो ठीक करवा लें।
Mufti-e-Azam MP : उनका कहना है-
आमजनों को शासकीय कार्यवाहियों में जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की गुजारिश की है। यह पत्र जागरूकता के लिए जारी किया गया है।
Updated on:
18 Jul 2025, 12:33 PM IST
Published on:
18 Jul 2025, 12:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.