2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP CRIME NEWS : पिता की दरिंदगी से गर्भवती हुई नाबालिग बेटी, कराया गर्भपात

MP CRIME NEWS : पिता की दरिंदगी से गर्भवती हुई नाबालिग बेटी, कराया गर्भपात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 17 Jul 2025, 6:17 PM IST

नाबालिग सहेलियां जा रहीं थीं मुंबई (प्रतीकात्मक फोटो)

नाबालिग सहेलियां जा रहीं थीं मुंबई (प्रतीकात्मक फोटो)

daughter rape : मझौली थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी के गर्भवती होने पर मेडिकल अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

daughter rape : परिवार के साथ करती है ईंट-भट्टा में काम

पुलिस ने बताया कि 14 साल की किशोरी माता-पिता और छोटे भाई-बहन के साथ रहती है। वह परिवार के साथ ईंट-भट्टा में काम करती है। जनवरी में पिता ने उसको डराकर बलात्कार किया। मार्च में किशोरी के नाना की मृत्यु होने पर उसकी मां और भाई बहन वहां गए। बेटी को अकेला पाकर पिता ने फिर उससे दरिंदगी की।

daughter rape : पेट में दर्द होने पर मेडिकल में भर्ती कराया

किशोरी को चार जुलाई को पेट में दर्द हुआ। पिता उसे मेडिकल अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। वहां उसका गर्भपात किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी मझौली पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो पिता की करतूत का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।

rape case : विधवा को शादी का झांसा देकर बलात्कार

इधर घमापुर पुलिस ने बताया कि एक महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह बेटी के साथ रहती है। उसके घर पर डेलन प्रजापति का आना जाना था। उसने महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। जब भी महिला शादी के लिए कहती तो वह टाल देता था। इसके बाद महिला ने घमापुर थाने में एफआइआर दर्ज कराई।