जबलपुर

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ एक आरोपी दो वर्षों तक बलात्कार करता रहा
less than 1 minute read
churu gang rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर। शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ एक आरोपी दो वर्षों तक बलात्कार करता रहा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत कर बताया कि उसकी अपने ही क्षेत्र में रहने वाले युवक से पहचान थी। उनकी बातचीत होती थी। दो वर्ष पहले आरोपी युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। फिर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने उससे शादी की बात कही तो वह मुकर गया। उसने युवती के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। युवती ने रविवार को महिला थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
उधर, बाथरूम में घुसकर मासूम से छेड़छाड़
शहर के अद्र्धशहरी क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय मासूम के साथ रविवार रात को बाथरू में घुसकर एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मासूम रात 9.30 बजे के लगभग बाथरूम में गई थी। तभी आरोपी पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मासूम के शोर मचाने पर उसकी मां आई तो आरोपी भाग निकला। मासूम ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसे लेकर महिला थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया।

Updated on:
04 Aug 2020 12:03 am
Published on:
04 Aug 2020 12:03 am