जबलपुर

1 जुलाई से शुरू होगी जबलपुर-मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट, सिंधिया ने किया ट्वीट

JabalpurFlight : जबलपुर के लोगों को सिंधिया ने दिया बड़ा तोहफा, जबलपुर-मुंबई सीधी फ्लाइट की के लिए लोगों में उत्साह...।

3 min read
May 29, 2024

एयर कनेक्टिविटी को लेकर जबलपुर की आवाज तेज हुई है। 6 जून को फ्लाइट के बहिष्कार के ऐलान के बीच मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर एक जुलाई से जबलपुर-मुंबई के बीच सीधी उड़ानें शुरू किए जाने की जानकारी दी है।

जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस जबलपुर और मुंबई के बीच नियमित सीधी उड़ानें शुरू करेगी। यह नई सेवा जबलपुर में विकसित हो रहे आईटी उद्योग को बढ़ावा देगी और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। यह उड़ानें जबलपुर के लिए एक महत्वपूर्ण विकास हैं, जो शहर को देश के वाणिज्यिक केंद्र मुंबई से जोड़ेगी। इससे न केवल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जबलपुर में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से सूचित किया गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय जबलपुर से हवाई सेवाओं की निरंतरता और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


प्रदर्शनकारी अडे़, सिंधिया का ट्वीट- 1 जुलाई से शुरू होगी मुंबई एयरबस

उधर, राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली में विमान कम्पनियों के अधिकारियों से मिलकर विमानों के संचालन को लेकर बात की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा कि ऐतिहासिक नगरी जबलपुर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से विमानन सेवा पुन: जोडऩे के लिए इंडिगो एयबस सेवा एक जुलाई से शुरू होगी। इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने लिखा कि जबलपुर को सभी बड़े शहरों से जोडऩा प्राथमिकता में शामिल है।

यह होगा शिड्यूल
सुबह 10 बजे- जबलपुर से मुंबई के लिए उड़ान
दोपहर 12.15 बजे- मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान

बाकी शहरों के लिए भी बात

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को नईदिल्ली में विमानन कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जबलपुर की हवाई सेवा को लेकर चर्चा करते हुए बताया कि व्यवसायिक रूप से शहर मजबूत है। इसलिए सेवाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। सिंह ने बताया कि कम्पनियों की ओर से अगले महीनों में देश के दूसरे बड़े शहरों के लिए सेवा शुरू किए जाने का भरोसा दिलाया है। सिंह ने एक जुलाई से मुंबई की विमान सेवा शुरू किए जाने के सिंधिया के किए गए ऐलान पर आभार जताया है।

6 जून नो फ्लाइंग डे को जन समर्थन

वायु सेवा संघर्ष समिति ने अपने 6 जून के नो फ्लाइंग डे को लेकर भरपूर समर्थन मिलने की बात कही। आगामी 1 जुलाई को घोषित मुंबई के लिए सीधी उड़ान पर समिति संयोजक हिमांशु खरे ने केंद्रीय विमानन मंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा की यह आंदोलन की सफलता है। डा पी जी नाजपांडे ने कहा कि पूर्व में भी निजी एयरलाइन कंपनी द्वारा ढेरों कोरे आश्वासन दिए गए। समिति के हिमांशु राय, शंकर नागदेव ने बताया की समिति का आंदोलन मुंबई नहीं बल्कि बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद पुणे, कोलकाता आदि के लिए सीधे वायुसेवा के लिए है। आंदोलन का भारत कृषक समाज, किसान सेवा सेना ने समर्थन किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

Updated on:
30 May 2024 09:36 am
Published on:
29 May 2024 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर