जबलपुर

श्रीश्री रविशंकर ने कहा – सीरिया जैसा ना हो जाए हमारा देश , देखें वीडियो

- जबलपुर में दिया बयान

2 min read
Mar 08, 2018
Shri Shri Ravi Shankar controversial statement on Ram Mandir

जबलपुर। श्री श्री रविशंकर ने अयोध्या में जल्द ही श्रीराम मंदिर बनने की बात कही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बात की संभावना दिख रही है कि राम मंदिर जल्द बनेगा। श्री श्री ने दोनों समुदायों की आपसी रजामंदी से मंदिर बनाए जाने की बात भी कही। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा मुस्लिमों के सहयोग से राम मंदिर के लिए रास्ता साफ होगा।

सीरिया जैसा ना हो जाए देश

राम मंदिर के मुद्दे पर उनका कहना था कि लोगों ने उनसे कहा कि आप तो योग ? गुरु हैं, पूजा पाठ पर ध्यान दें योग सिखाएं । मैं कहता हूं कि जहां भी झगड़े की संभावना है तो उसे पहले समाप्त करें और उसे जड़ से निकाले। यही धर्म गुरुओं का कर्त्तव्य है और काम है। सीरिया के मुद्दे पर उनका कहना था कि हमने यह चेतावनी दी कि हमारा देश भी सीरिया जैसा ना हो जाए। वैसे हालत ना बनें। क्या ऐसी इच्छा जाहिर करना गलत है? देश में शांति रहे दंगा फसाद ना हो सीरिया जैसे हालात ना हो जाएं ऐसी चेतावनी देना भी गलत है क्या? लोगों ने कहा कि गुरुदेव देश को सीरिया बना रहे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।


मानस भवन में दिया प्रवचन
मानस भवन में उनका प्रवचन रखा गया था। यहां उन्होंने गीता के कम के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य बनाया वहां पहुंचने की ओर ही सारा जोर लगाएं, अन्य किसी बात पर ध्यान ही न दें। काम करते जाएं, फल की चिंता न करें, अपने मन को अपने वश में रखें।


इससे पहले श्री श्री रविशंकर का जबलपुर के डुमना एयरपोट पर स्वागत किया गया। वे बालाघाट से विशेष विमान से रवाना हुए और सुबह 10 बजे डुमना विमानतल पर उतरे। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से विमान में उनके साथ आए। डुमना एयरपोट पर महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव, कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी, एसपी शशिकांत शुक्ला, कैलाश गुप्ता, आट ऑफ लिविंग राज्य मीडिया प्रभारी ऋतु राज असाटी, आशीष पटेल, सुनिला पवार और वॉलंटियर हितेश नागदेव आदि ने उनकी अगवानी की। गौरतलब है कि गुरुवार को गोलबाजार में शाम को उनका विशेष प्रोग्राम शुरु होगा। दूसरे दिन 9 माच को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक विजय नगर स्थित कचनार क्लब में देवी पूजन में शामिल होंगे।

Published on:
08 Mar 2018 03:01 pm
Also Read
View All