जबलपुर

Special train 2025 : पितृपक्ष में जबलपुर से गयाजी तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

Special train 2025 : पितृपक्ष में जबलपुर से गयाजी तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

2 min read
Aug 20, 2025
Gaya से सोगरिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। (फोटो-@Indian Railways)

Special train 2025 : रेलवे प्रशासन ने श्राद्धपक्ष के दौरान गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जबलपुर, रानी कमलापति और सोगरिया से गया के लिए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

pitru (फोटो सोर्स : AI)

Special train 2025 : जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल

यह ट्रेन 9, 14 और 19 सितंबर को रात 19:35 बजे जबलपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में 8, 13 और 18 सितंबर को दोपहर 14:15 बजे गया से चलकर अगले दिन 04:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्पेशन पर रुकेगी।

Special train 2025 : रानी कमलापति-गया

यह स्पेशल ट्रेन 7, 12 व 17 सितंबर को दोपहर 13:20 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में 10, 15, 20 सितंबर को दोपहर 14:15 बजे गया से रवाना होकर अगले दिन 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्पेशन पर रुकेगी।

Special train 2025 : सोगरिया-गया

यह स्पेशल 6, 13 और 20 सितंबर को रात 23:10 बजे सोगरिया से चलकर अगले दिन 23:45 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में 7, 14 और 21 सितंबर को रात 01:15 बजे गया से रवाना अगले दिन 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ट्रेन बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी आन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर रुकेगी।

Updated on:
20 Aug 2025 11:24 am
Published on:
20 Aug 2025 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर