जबलपुर

Father’s Day 2024 : फादर्स डे पर अपने पापा के साथ MP की इन 5 शानदार जगहों पर घूमने जाएं

Father's Day 2024 : फादर्स डे के खास मौके पर आप अपने पापा को एक ट्रिप प्लान करके सरप्राइज दे सकते हैं। फादर्स डे खास मौके पर एमपी की ये पांच जगह घूमने के लिए खास हैं।

2 min read
Jun 15, 2024

Father's Day : क्या आप भी इस साल फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं। अगर हां तो फिर आप अपने पापा के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। इस बहाने आपके पापा को जॉब या अपने काम से ब्रेक भी मिलेगा साथ ही फैमिली के साथ थोड़ा टाइम बिताने का मौके मिलेगा। फादर्स डे पर गिफ्ट देना, मूवी प्लान करना और उनके लिए कुछ खास खाना बनाना ये सब काफी कॉमन हो गया है। इस बार फादर्स डे स्पेशन बनाने के लिए आप अपने पापा को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं।

MP की इन पांच जगहों पर फदर्स डे पर घूमने जाएं

मांडू -मध्यप्रदेश में विंध्याचल की पहाड़ियों पर स्थित मांडू बेहद ही खूबसूरत जगह है। विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप फदर्स डे (Father's Day) के मौके पर अपने पापा को रानी रूपमती महल, काकड़ा खोह, जैसे जगहो पर ले जाकर फदर्स डे को स्पेशल बना सकते हैं।

अमरकंटक - हरी-भरी वादियों का आनंद लेना चाहते तो फदर्स डे (Father's Day) के मौके पर अपने पापा को लेकर जाइए अमरकंटक। यहां हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र भी माना जाता है। यहां से आप बांधवगढ़ नेशनल पार्क भी घूमने जा सकते हैं। अमरकंटक में नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। यहां पर कपिलधारा, दूधधारा, कर्ण मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, माई की बगिया जैसे जगहों पर अपने पापा को ले जाकर इस फदर्स डे स्पेशल फील करवा सकते है।

जबलपुर - मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर आप भेड़ाघाट, ग्वारीघाट, धुंआधार फॉल, चौसठ योगिनी मंदिर, बरगी डैम, डूमना नेचर पार्क जैसे जगहों पर अपने पापा को घूमाकर सरप्राइज दे सकते हैं।

पचमढ़ी - मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी है। यहां खूबसूरती सबको लुभाती है। फदर्स डे (Father's Day) के मौके पर आप धूपगढ़, पाडंव केव्स, जटा शंकर, बी फाल्स, सिल्वर फॉल्स, रीचगढ़, चौरागढ़ मंदिर जाकर प्रकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्यता का आनंद ले सकते हैं।

ओंकारेश्वर - फदर्स डे के (Father's Day) मौके को खास बनाने के लिए आप ओंकारेश्वर जाकर दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद केदारेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, गोविंदा भगवतपद गुफा, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, अहिल्या घाट, ओंकारेश्वर बांध जाकर प्राकृतिक और धार्मिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

Updated on:
15 Jun 2024 02:50 pm
Published on:
15 Jun 2024 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर