
जबलपुर। शादी-शुदा युवती को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने पहले ननद का रिश्ता जोड़ा और फिर उसे घर बुलाने लगी। बीते दिनों उसने युवती को घर बुलाया और गांव के एक युवक को बुलाकर उसके साथ बलात्कार कराया। युवती ने थाने में पहुंच कर आरोपी सहित मुंह बोली ननद के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय विवाहित युवती के पड़ोस में 31 वर्षीय महिला रहती है। वह युवती के पति को भाई बोलती है। मुंहबोली ननद और युवती का अक्सर एक-दूसरे के घर आना-जाना होता रहता था। 31 जुलाई को महिला ने युवती को दोपहर में अपने घर बुलाया। उसी दौरान वहां आरोपी राजू चौधरी भी पहुंच गया। महिला ने युवती को राजू चौधरी के साथ कमरे में अकेला छोड़ा और बहाने से निकल गई। राजू चौधरी ने महिला के साथ धमकाते हुए बलात्कार किया। आरोपी ने मुंह खोलने पर जाने से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। युवती ने सोमवार को हिम्मत कर पति को उनकी मुंहबोली बहन की करतूत बतायी। इसके बाद वह थाने पहुंची और आरोपी राजू चौधरी और मुंहबोली ननद के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया।