जबलपुर

नेशनल हाइवे पर दो हादसों में दो की मौत, एक घायल

दोनों हादसे नेशनल हाइवे स्थित खितौला थाना क्षेत्र में हुए

less than 1 minute read
Mar 09, 2021
Feature image

जबलपुर. मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को मंगलवार सुबह चार पहिया वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। सिर पर गम्भीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे में सोमवार रात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसे नेशनल हाइवे स्थित खितौला थाना क्षेत्र में हुए। पुलिस ने मंगलवार को शवों का पीएम कराया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
खितौला पुलिस ने बताया कि लखराम मोहल्ला निवासी सागर मेहता मंगलवार सुबह वार्ड क्रमांक-13 निवासी दोस्त मयंक नामदेव (20) के साथ मॉर्निग वॉक पर गया था। लौटते समय सुबह करीब छह बजे बाहनाला के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने मयंक को टक्कर मार दी। उसे सिर और हाथ-पैर में चोटें आई। सागर में मयंक के मामा को हादसे की जानकारी दी। वे उसे अस्तपाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाइक की टक्कर से जीजा ने दोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि कटनी के स्लीमनाबाद स्थित धूरी गांव निवासी समर कोल (19) सोमवार रात खुड़ावल निवासी जीजा रवि कोल (25) के साथ रिश्तेदार के यहां मझगवां गया था। वहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक रवि चला रहा था। वे रात करीब 10:30 बजे बरमदाना के पास पहुंचे, तभी बाइक एमपी 20 एनए 3608 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक चालक सडक़ के किनारे लगे पिलर से टकरा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।

Published on:
09 Mar 2021 07:14 pm