जबलपुर

ये पेड़ बना देगा करोड़पति, भर जाएगी खाली तिजोरी

ये पेड़ बना देगा करोड़पति, भर जाएगी खाली तिजोरी

3 min read
May 20, 2019
vastu shastra tips for money in hindi,

जबलपुर। वैसे तो पेड़ पौधे प्रकृति में पर्यावरण संतुलन के मुख्य स्रोत हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं सनातन धर्म के शास्त्रों में भी इनका महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में इनका बहुत ही लाभदायक उपाए बताया गया है। गरीबी दूर कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में पेड़ पौधे बहुत उपयोगी साबित हुए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जो आपको धनवान बनाने में सहायक होंगे।

ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र स्वरुप शास्त्री बता रहे हैं कि घर में कौन सा पेड़ लगाना चाहिए और कौन सा नहीं। साथ ही ये भी जानिए कि घर में पेड़ कहां लगाना चाहिए। वृहतसंहिता के अनुसार घर में कौन सा पेड़ किस दिशा में लगाया जाए तो, वह शुभफल देगा....

IMAGE CREDIT: lali koshta

बरगद: ये वृक्ष पूर्व में, पश्चिम में पीपल, उत्तर में पिलखन एंव दक्षिण दिशा में गूलर का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। यही वृक्ष अगर विपरीत दिशाओं में हो तो, अशुभ फल देने लगते है। घर के समीप कांटेदार वृक्ष शत्रुभय उत्पन्न करते हैं एंव दूध वाले पेड़ धन का नाश करते है।

नीम: सामान्यत: लोग घर में नीम का पेड़ लगाना पसंद नहीं करते, लेकिन घर में इस पेड़ का लगा होना काफी शुभ माना जाता है। पॉजिटिव एनर्जी के साथ यह पेड़ कई प्रकार से कल्याणकारी होता है।

तुलसी: हिन्दू धर्म में इस पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी का रूप माना गया है। यदि आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी मौजूद है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है। हां, ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

बांस: बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। यह समृद्धि और आपकी सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है।

नारियल: जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है

आंवला: घर में आंवले का पेड़ लगा हो और वह भी उत्तर दिशा और पूरब दिशा में तो यह अत्यंत लाभदायक है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है।

केला: केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है और अक्सर पूजा-पाठ के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर में केले का पेड़ ईशान कोण में हो तो बेहतर है। कहते हैं इस पेड़ की छांव तले यदि आप बैठकर पढ़ाई करते हैं तो वह जल्दी जल्दी याद भी होता चला जाता है।

आम: ज्यादातर घरों में आम के पेड़ लगे होते हैं और लोग बड़े शौक से अलग-अलग तरह के आम का पेड़ लगाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका घर के आसपास लगा होना आपको किस तरह की हानि पहुंचा सकता है। दरअसल घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है। ऐसे पेड़ शौक से तो कभी न लगाएं और यदि पहले से मौजूद हो तो आप यह कर सकते हैं कि इस पेड़ के पास ऐसे पेड़ लगाएं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे- नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ आप लगा सकते हैं।

Published on:
20 May 2019 02:59 pm
Also Read
View All