जबलपुर

मौसम की करवट: अरब सागर की ओर से आई हवा से राहत

मौसम की करवट: अरब सागर की ओर से आई हवा से राहत
less than 1 minute read
Feb 09, 2021
Weather update - मौसम ने एक बार फिर बदला करवट, आने वाले 5 दिनों का कैसा रहेगा मौसम
imd weather forecast of mp, mp weather update in hindi

जबलपुर। मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम में ठंड घोल रही हवा की दिशा बदल गई। इससे दोपहर तक पारा चढऩे लगा। अरब सागर की ओर से आयी नमी भरी हवा ने उत्तर सर्द हवा का असर कमजोर कर दिया। हवा का रुख बदलने के बाद तापमान में करीब डेढ़ सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इससे सम्भावित पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। आने वाले एक-दो दिन तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 80 प्रतिशत और शाम को 45 प्रतिशत थी। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार सोमवार को हवा की दिशा परिवर्तित होकर उत्तर-पश्चिमी हो गई। करीब 3-4 किमी प्रतिघंटा की औसत से हवा चली। अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आ रहा है। इसके कारण आने वाले दो-तीन दिन में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की सम्भावना है।

Updated on:
09 Feb 2021 05:03 pm
Published on:
09 Feb 2021 05:03 pm