जबलपुर

मौसम बदला: पश्चिमी हवा चलते ही उछल गया पारा, दिन में सूरज ने दिखाया तेज

मौसम बदला: पश्चिमी हवा चलते ही उछल गया पारा, दिन में सूरज ने दिखाया तेज  
less than 1 minute read
Feb 26, 2021
Temperature rises in Katni city
Temperature rises in Katni city

जबलपुर। हवा का रुख बदलते ही मौसम ने गुरुवार को करवट ली। दिन में पश्चिमी हवा दो-तीन किमी प्रतिघंटा की गति से चली। हवा ने मौसम में गर्मी घोली। इससे पारा उछल गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढकऱ सामान्य से ऊपर चला गया। हवा का रुख भांपते हुए सूरज ने भी तेज दिखाया। दो दिन पहले तक दिन में गुलाबी ठंडक का अहसास कराने वाली हवा ने गुरुवार को हल्की गर्मी का अहसास कराया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 34 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढकऱ 16 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री सी ज्यादा था। आद्र्रता सुबह के समय 59 प्रतिशत और शाम को 27 प्रतिशत थी।

पिछले साल से ज्यादा चढ़ा पारा
तापमान में वृद्धि के बीच इस साल की 25 फरवरी, पिछले वर्ष के अपेक्षाकृत गर्म थी। पिछले वर्ष 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री था। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार गुरुवार को हवा की दिशा परिवर्तित होकर पश्चिमी हो गई है। इससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

Published on:
26 Feb 2021 04:02 pm