शादी की सालगिरह पर इस जोड़े ने किया ऐसा काम, पूरे जिले में हो रही चर्चा
जबलपुर। हमारा शरीर मरणोपरांत किसी दूसरे के काम आ सके, इससे बेहतर क्या हो सकता। इसी भावना को सामने रखकर शनिवार को जिले के 27 लोगों ने कलेक्टे्रट पहुंचकर देहदान का महासंकल्प लिया। इसमें नगर निगम उपायुक्त के अलावा कुछ दम्पती भी शामिल थे। एक दम्पती ने तो अपनी शादी की 30वीं सालगिरह पर यह संकल्प पत्र सौंपा। प्रशासन की पहल पर अब तक करीब 55 लोग इस महान काम के लिए आगे आ चुके हैं।
निगम उपायुक्त सहित 27 ने कलेक्टे्रट में जमा किया संकल्प पत्र
देहदान के संकल्प के साथ मनाई विवाह की वर्षगांठ
नगर निगम उपायुक्त एकता अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर तहसीलदार रांझी प्रदीप मिश्रा को सौंपा। तहसीलदार मिश्रा ने कहा कि इस काम को करने वाले लोग बिरले होते हैं। इनका नाम समाज हमेशा याद रखेगा। रांझी निवासी सरबजीत सिंह और उनकी पत्नि मनप्रीत सिंह ने शादी की सालगिरह पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर देहदान का फ ॉर्म जमा किया। इस मौके पर उन्होंने गुरुनानक देव की ये पंक्तियां भी पढ़ीं कि ‘नर मरे किछु काम न आवे, पशु मरे दस काम संवारे’।
इन्होंने जमा किया संकल्प पत्र- शनिवार को नगर निगम उपायुक्त एकता अग्रवाल, आधारताल निवासी गीतांजलि खडक़ा, पुलिस स्टेडियम निवासी आरक्षक अनिल मिश्रा, संजय नगर रांझी निवासी सरबजीत सिंह नारंग, मनप्रीत सिंह नारंग, गणेशगंज रांझी निवासी रीता राठौर, सर्राफ ा निवासी उमेश गुप्ता, उडऩा पाटन निवासी प्रियंका जैन, पनागर निवासी रिंकू रजक, रामपुर निवासी बैजनाथ कुशवाहा उनकी पत्नि लक्ष्मी बाई पटेल, गढ़ा निवासी अतुल पटेल, नंद विहार कॉलोनी निवासी जयंत गिरधर, हनुमानताल निवासी राजेंद्र सराफ उनकी पत्नि शशि सराफ , आधारताल निवासी संजय शुक्ला और उनकी पत्नि अनीता शुक्ला, गढ़ाफाटक निवासी विकास खंडेलवाल और उनकी पत्नि अर्चना खंडेलवाल, कजरवारा निवासी नरबद प्रसाद चौधरी, गोरा बाजार निवासी राजन चडार, आनंदकुंज गढ़ा निवासी आभा दुबे, इंदिरा गांधी वार्ड निवासी राजकुमारी दुबे, मिलौनीगंज निवासी रचित अग्रहरि, घमापुर निवासी राजेश धुवारे, हाथीताल निवासी रेखा हिरानी, द्वारका नगर निवासी पुष्पराज राय ने देहदान का संकल्प पत्र भरा।
कंट्रोल रूम में पूरी होती है प्रक्रिया
कलेक्टे्रट कंट्रोल रूम में पदस्थ उमाशंकर अवस्थी ने बताया कि जो लोग देहदान का संकल्प लेना चाहते हैं वे अपनी पासपोर्ट फ ोटो और आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 9 में सम्पर्क कर सकते हैं। यही नहीं जो असमर्थ हैं वे दूरभाष 0761-2623925 पर जानकारी दे सकते हैं।