जगदलपुर

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों के तबादले, नई पोस्टिंग लिस्ट जारी

CG Police Transfer: बस्तर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है।

2 min read
थाना प्रभारियों का हुआ तबादला (photo source- Patrika)

CG Police Transfer: बस्तर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 10 थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसका उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना बताया जा रहा है। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाने की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों के तबादले, पांच वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

CG Police Transfer: साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त

वहीं, पहले से बोधघाट में पदस्थ निरीक्षक लीलाधर राठौर को वहां से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक शिवानंद सिंह को करपावंड थाना प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में पदस्थ निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को हटाकर साइबर सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में काम किया जा सके। निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

इन्हें सौंपी गई महिला थाना की जिम्मेदारी

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस कंट्रोल रूम डीपीसीआर 112 की कमान दी गई है, जहां से आपातकालीन सेवाओं का संचालन होता है।

वहीं, निरीक्षक रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को फिलहाल लाइन अटैच किया गया है। इस व्यापक फेरबदल को विभागीय रणनीति के तहत लिया गया निर्णय माना जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विभिन्न शाखाओं में कार्यकुशलता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

CG Police Transfer: 67 पुलिसकर्मियों के तबादले

वहीं बीते दिनों गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज खेलारी के निर्देश पर कुल 67 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस बदलाव के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

साइबर सेल का जिम्मा सौंपा गया

जारी आदेश के तहत सुरेश ध्रुव को मरवाही थाना का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं रामनिवास राठौर को कोटमी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शनिप रात्रे को साइबर सेल का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की निगरानी और नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस तबादला आदेश में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक सहित विभिन्न रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

CG Police Transfer: 67 पुलिसकर्मियों के तबादले, गोरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में SP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Updated on:
03 Apr 2026 10:29 am
Published on:
03 Apr 2026 10:28 am
Also Read
View All

अगली खबर