जगदलपुर

CG Accident: पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

CG Accident: 100 किमी की रफ्तार से वह गाड़ी चला रहा था।यह हादसा बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि, फॉलो गाड़ी बोलेरो काफी तेज रफ्तार में जगदलपुर की ओर जा रही थी।
2 min read
Mar 26, 2026
CG Accident: पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत (Photo Patrika)

CG Accident: जगदलपुर-रायपुर NH-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर लगते ही दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर फेंका गए थे। सिर फटने से उनकी जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो मालिक हिमांशु चक्रवर्ती को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के काफिले में बोलेरो लेकर जाना था। लेकिन टाइम से पहुंच नहीं पाया था, इसलिए करीब 100 किमी की रफ्तार से वह गाड़ी चला रहा था।यह हादसा बुधवार (25 मार्च) को जगदलपुर के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि, फॉलो गाड़ी बोलेरो काफी तेज रफ्तार में जगदलपुर की ओर जा रही थी।

काफिले से पीछे छूटी

काफिले को कवर करने की कोशिश में पीछे छूट गई थी। इसी वजह से ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। इसी वक्त सामने से बाइक पर सवार 2 मिस्त्री आ रहे थे। बालेंगा में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां वे अपने काम पर जा रहे थे। अचानक उन्होंने बाइक को दूसरे साइड पर मोड दिया। इसी बीच तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक पेशे से मिस्त्री है। मृतक जगदलपुर के दुबेगांव के रहने वाले हैं।

मृतक

कमलेश उइके (40)
राम प्रसाद चिरम (30)

घटना का CCTV फुटेज

घटना का CCTV फुटेज में आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि गाड़ी किस रफ्तार में दौड़ रही थी। यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक उछलकर सामने जा गिरा। बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसा, अस्पताल ले जाते वक्त दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवापारा में हाईवा की चपेट में आने से यह दर्दनाक घटना हुई। मृतक की पहचान सुन्दरकेरा निवासी के रूप में की गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि नवापारा क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
26 Mar 2026 06:01 pm
Published on:
26 Mar 2026 06:00 pm