17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगदलपुर में दीया जलाने के आयोजन पर बवाल, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल

Chhattisgarh News: जगदलपुर में PM मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने के आयोजन को लेकर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैरिकेडिंग के विरोध के बीच झड़प का VIDEO वायरल।
2 min read
Google source verification
BJP Congress Clash

जगदलपुर में दीया जलाने के आयोजन पर बवाल (Photo Source- Patrika Create)

BJP Congress Clash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जगदलपुर में आयोजित दीया जलाने के कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दंतेश्वरी मंदिर से लेकर मिताली चौक तक दीये जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस और फिर झड़प की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Jagdalpur News: बैरिकेडिंग को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि आयोजन के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण अंदर स्थित छोटी-बड़ी दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच प्रभावित हो रही है और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पहले काफी देर तक बहस और नारेबाजी होती रही। इसके बाद मामला बढ़ गया और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान शुरू हो गई।

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से भिड़ंत

विवाद की जानकारी मिलने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जगदलपुर महापौर संजय पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान माहौल और गर्म हो गया। देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। घटना के दौरान दोनों ओर से कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार खींचतान हुई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। मौके पर जूते-चप्पल और चश्मे भी सड़क पर बिखरे दिखाई दिए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसके बाद भी कुछ समय तक मौके पर नारेबाजी का दौर चलता रहा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए। आयोजन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।

Jagdalpur viral video: गृहमंत्री विजय शर्मा से भी हुई बहस

विवाद के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहस होने की बात सामने आई है। आयोजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आपत्ति दर्ज कराते नजर आए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए गए। दीया जलाने के आयोजन से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।