महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में अज्ञात कारणों से एक नाबालिक छात्रा कक्षा नवमीं में पढने वाली अपने ही स्कूल में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली
जगदलपुर. महानगरों की तर्ज पर उभर रहा जगदलपुर यहां बन रहा प्लांट बस्तर को किन ऊचाईयों तक लेकर जाएगा इसकी खबर नहीं पर देखा जाय तो आत्महत्या के मामलों में भी काफी इजाफा हुआ है शनिवार दोपहर शहर में स्थित स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में अज्ञात कारणों से एक नाबालिक छात्रा कक्षा नवमीं में पढने वाली अपने ही स्कूल में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली
चल रही है परीक्षा
एमएलबी स्कूल की कक्षा नवमीं में परीक्षाएं चल रही हैं। सभी बच्चे रोज की तरह परीक्षा देने आते है और परीक्षा खत्म होने पर घर वापस चले जाते है। पर आज कुछ ऐसी घटना हुई कि टीचरों के रौंगटे खड़े हो गए। परीक्षा ख़त्म होने के बाद बाकी बच्चे अपने घर की ओर रवाना हो गए। जैसे ही क्लास रूम खाली हुआ उक्त नाबालिक छात्रा ने दोपहर लगभग दो बजे अपनी चुन्नी से उसी क्लासरूम में फांसी लगा ली जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गयी
शिक्षकों ने दी पुलिस को जानकारी
जैसे ही ये बात शिक्षकों तक पहुंची वे सभी दंग रह गए और फिर उन सब ने आसपास की तलाशी ली उस तलाश में देखा जा रहा था कि कहीं लड़की ने आत्महत्या के लिए कोई कारण बताने के लिए कोई सुसाईड नोट तो नहीं छोड़ा है। आसपास की तलाशी में कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को फोन किया गया
पुलिस के ने बताया कि
शिक्षकों ने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने कोई देरी ना करते हुए शहर के महरानी लक्ष्मीबाई स्कूल पहुंची और मामले की गंभीरता से लेते हुए बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं होने के कारण आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
नाबालिक होने के कारण उक्त छात्रा का नाम अभी गोपनीय रखा गया है
और जानकारी पुछने पर पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है पुलिस ने जब शिक्षको से छात्रा का नाम पुछकर उसके रिकार्ड चेक करने पर पता चला कि छात्रा पथरागुडा की रहने वाली है नाबालिक होने के कारण उक्त छात्रा का नाम अभी गोपनीय रखा गया है।