जगदलपुर

CG News: 25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश, देखें

Jagdalpur News: जारी आदेश के तहत चालू वित्तीय वर्ष के बजट से संबंधित सभी प्रकार के देयक कोषालय या उप-कोषालयों में स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक तय की गई है।
2 min read
Mar 20, 2026
25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक (फोटो सोर्स- AI)
25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक (फोटो सोर्स- AI)

CG News: वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी अनिल कुमार पाठक ने बस्तर जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

जारी आदेश के तहत चालू वित्तीय वर्ष के बजट से संबंधित सभी प्रकार के देयक कोषालय या उप-कोषालयों में स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक तय की गई है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए यथासंभव जल्द देयक प्रस्तुत करें और 25 मार्च को दोपहर 4 बजे तक हर हाल में जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि तकनीकी मिलान और ई-कुबेर के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

एसएनए स्पर्श के लिए अलग समय-सीमा

इस व्यवस्था के अंतर्गत एसएनए स्पर्श के माध्यम से होने वाले भुगतानों के लिए स्वीकृति की अंतिम तिथि 30 मार्च तक रखी गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि 25 मार्च तक जमा किए गए देयकों पर कोषालय द्वारा कोई आपत्ति लगाई जाती है, तो उनके निराकरण के बाद पुनः प्रस्तुतीकरण पर भी यही समय-सीमा लागू होगी। हालांकि, कुछ विशेष मामलों को इस समय-सीमा से छूट दी गई है, जिनमें केंद्र सरकार से प्राप्त शत-प्रतिशत सहायता राशि, विधायकों के स्वत्वों से जुड़े देयक और 25 मार्च के बाद वित्त विभाग से प्राप्त विशेष स्वीकृतियां शामिल हैं।

समयबद्धता पर जोर

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने यह भी चेताया कि अंतिम समय में देयकों की अधिकता से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में इस तरह की सख्ती का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना है।

अन्य खबरें भी पढ़े

  1. 165 करोड़ के यस बैंक घोटाले की जांच करेगी सीबीआई, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने दिए आदेश- भिलाई नगर के बहुचर्चित लगभग 165 करोड़ के यस बैंक घोटाले के मामले में उच्च न्यायालय में चल रही आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने 11 मार्च को संपूर्ण जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दे दिया है। उच्च न्यायालय की दोहरी पीठ में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने 56 पृष्ठ के आदेश को जारी कर दिया है… पूरी खबर पढ़ें
Updated on:
20 Mar 2026 04:03 pm
Published on:
20 Mar 2026 04:03 pm