जगदलपुर

CG News: ‘माँ के नाम पर एक पेड़’ अभियान के तहत लगाए गए 100 से अधिक पौधे

CG News: बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका ने एक-एक पौधा गोद लेकर उसकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी ली।
less than 1 minute read
‘माँ के नाम पर एक पेड़’ अभियान (Photo source- Patrika)
‘माँ के नाम पर एक पेड़’ अभियान (Photo source- Patrika)

CG News: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेजरीपदर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। माँ के नाम पर एक पेड़ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में सीता अशोक, फेमलिया, पाम, फलदार और छायादार प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ग्राम पंचायत भेजरीपदर के सरपंच पीलू राम वेको ने विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवॉल ऊँचा करने एवं पानी की व्यवस्था हेतु टंकी लगाने की जिम्मेदारी ली, जिसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही वन विभाग की जमीन पर खेल मैदान विकसित करने के लिए प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से जिला वन परिक्षेत्र, जगदलपुर को मांग पत्र सौंपा गया। इस संबंध में मौखिक घोषणा भी की गई।

इस अवसर पर सीएससी संचालक ललित कुमार नेताम, शिक्षक जयराम मौर्य, सतीश कोठारी, इच्छाबती कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, उमावती मौर्य, चित्रलेखा नेताम, जितेन्द्र कांगे, बलदेव यादव, जयमन, रिंकू सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ गंगाराम कश्यप द्वारा इन पौधों को स्थानीय नर्सरी से लगभग 7,000 रुपए की लागत से क्रय कर लाया गया।

CG News: बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका ने एक-एक पौधा गोद लेकर उसकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी ली। खण्ड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम एवं खण्ड स्रोत समन्वयक अजय शर्मा ने भी पौधारोपण में भाग लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पौधों की स्थिति की नियमित जानकारी लेने और शिक्षक-शिक्षिकाओं को मार्गदर्शन देने की बात कही।

Updated on:
01 Aug 2025 11:45 am
Published on:
01 Aug 2025 11:45 am