CG Police Bharti: छत्तीसगढ़ शासन की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। बस्तर रेंज में भर्ती के लिए दो समितियों का गठन किया गया था।
CG Police Bharti: छत्तीसगढ़ में बस्तर रेंज आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बस्तर रेंज आईजी द्वारा अनुमोदित चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार कुल 1,592 आरक्षकों का चयन किया गया है।
इसमें 464 महिला अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक चयन प्राप्त किया है, जो बस्तर रेंज में महिला भागीदारी को सशक्त रूप से दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ शासन की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। बस्तर रेंज में भर्ती के लिए दो समितियों का गठन किया गया था।
केंद्र-1, जगदलपुर: सुकमा, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए, अध्यक्ष – पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा
केंद्र-2, कोंडागांव: नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए, अध्यक्ष – पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा
बस्तर रेंज के सभी सात जिलों में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्वीकृत 1592 आरक्षक पदों के विरुद्ध परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें –
नारायणपुर – 470
बीजापुर – 337
बस्तर – 334
सुकमा – 128
कांकेर – 125
कोंडागांव – 103
दंतेवाड़ा – 55
इसके साथ ही मोटर वाहन चालक और अन्य ट्रेड आरक्षक के 91 पदों पर भी चयन किया गया है।