जगदलपुर

First Phase Voting Loksabha 2024: 80 हजार जवानों की कड़ी सुरक्षा में नक्सली नहीं मचा पाए आतंक, शांतिपूर्ण हुआ चुनाव

First Phase Voting Loksabha 2024: लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण करवाने के लिए जवान लगभग एक महीने से बस्तर के कोर इलाकों में जंगलों में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान चला रहे है।

2 min read
Apr 19, 2024

Bastar Lok Sabha Poll 2024: बस्तर में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 80 हजार जवानों की कड़ी तैनाती थी। नक्सली किसी भी तरीके का उत्पात नहीं मचा पाए इसके लिए सुरक्षाबलों की टीम बस्तर के चप्पे-चप्पे में तैनात रही। 80 हजार जवानों में करीब 35 हजार सेंट्रल के जवान शामिल थे। नक्सलियों को धर दबोचने जवान माओवादियों के कोर इलाके में भी कड़ी ड्यूटी दे रहे है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण करवाने के लिए जवान लगभग एक महीने से बस्तर के कोर इलाकों में जंगलों में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान चला रहे है।

100 दिन में 79 नक्सली का एनकाउंटर, 150 से ज्यादा नक्सली गिफ्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही 100 दिनों के अंदर में ही जवानों ने मुठभेड़ में 79 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 150 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए है। जवानों ने बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए अन्य राज्यों के जवानों और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर खास अभियान चला रहे है। जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर सर्चिंग अभियान चला रहे है।

अमित शाह ने बस्तर में कहा - 90 दिनों में नक्सल खत्म

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर दौरे पर आए थे। बस्तर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महेश कश्यप के पक्ष में जनता से वोट मांगने की अपील की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि - भाजपा की सरकार 3 महीने के अंदर-अंदर बस्तर को नक्सल मुक्त कर देगी।

तीन महीने में 3 भाजपा नेताओं का नक्सलियों ने किया कत्ल

एक तरफ जवान नक्सलियों का खात्मा करने जोरों-शोरों से अभियान चला रहे है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के सरकार में आने से बौखलाए नक्सली बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट बना रही है। 100 दिनों में ही नक्सलियों ने बस्तर के तीन बिग्गाज नेताओं को जान से मार डाला। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को धमकाते हुए पर्चे भी फेंके।

Also Read
View All

अगली खबर