जयपुर

टूरिस्ट को इसलिए पसंद आता है राजस्थान, जानिए राजस्थान के 10 रोचक तथ्य

Rajasthan: राजस्थान में हर साल देश-दुनिया से लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहां आने से पर्यटक खुद को नहीं रोक पाते और जो यहां एक बार घूम कर चला जाता है उसका बार—बार यहां आने का मन करता है। आइए जानते हैं राजस्थान के बारे में कुछ खास बातें।

4 min read
Jun 13, 2024

10 Interesting Facts About Rajasthan: राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। दुनिया के करीब 133 देश राजस्थान से छोट हैं। राजस्थान में हर साल देश-दुनिया से लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहां का शादी स्वागत, हवेलियां, किले, रेगिस्तान, वास्तुकला, व्यंजन और यहां के पर्यटनस्थल पर्यटकों को बहुत आ​कर्षित करते है। यहीं वजह है कि यहां आने से पर्यटक खुद को नहीं रोक पाते और जो यहां एक बार घूम कर चला जाता है उसका बार—बार यहां आने का मन करता है। आइए जानते हैं राजस्थान के बारे में कुछ खास बातें।

1. राजाओं का राज्य

राजस्थान कभी राजपूताना के नाम से जाना जाता था। यहां अलग—अलग राजाओं का शासन रहा। इनमें महाराणा प्रताप, हम्मीर देव चौहान, पृथ्वीराज चौहान, राणा कुंभा जैसे वीरों ने अपने शौर्य और पराक्रम से अपने राष्ट्र की शोभा और गौरव को बढ़ाया। इनके लड़े हुए युद्धों की वीर गाथाओं की मिसाल पूरे दुनिया में दी जाती है।

2. रंगों के नाम से चर्चित शहर

राजस्थान के कई शहर रंगों से भी जाने जाते हैं। इनमें सबसे पहला नाम है राजधानी जयपुर का। जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इसी तरह जोधपुर को ब्लू सिटी, उदयपुर का व्हाइट सिटी और जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

3. माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन

जो लोग सोचते हैं कि राजस्थान में रेगिस्तान ही रेगिस्तान है। उन्हें बता दें कि ऐसा नहीं है। राजस्थान में एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। जहां घूमने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक आते हैं। इस हिल स्टेशन का नाम है माउंट आबू। माउंट आबू अरावली पर्वतमाला पर स्थित है। यहां की नक्की झील काफी फेमस है।

4. राजस्थान में हुआ पहला परमाणु परीक्षण

भारतीय परमाणु आयोग ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परिक्षण स्माइलिंग बुद्धा (पोखरण-1) 18 मई 1974 को किया था। इसके बाद 11 और 13 मई 1998 में भारत ने पांच और भूमिगत परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया में तहलका मचा स्वयं को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया था।

5. बुलेट बाबा का मंदिर

राजस्थान में पाली जिले में एक बहुत खास और चर्चित मंदिर हैं, जिसका नाम है बुलेट बाबा मंदिर है। नाम की तरह की इस मंदिर की कहानी भी बहुत ही खास है। इस मंदिर में एक बुलेट की पूजा होती है। यहां बने ओम बन्ना देवल पर पाली-जोधपुर मार्ग पर जाने वाला कोई वाहन चालक मत्था टेकना नहीं भूलता है।

6. राजस्थान का शापित गांव कुलधरा

कुलधरा राजस्थान के जैसलमेर जिले में है। कुलधरा को भूतों का गांव भी कहा जाता है। कहा जाता है कि करीब गांव 200 साल पहले यह गांव एक ही रात में वीरान हो गया था। यह गांव पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा स्थापित किया गया था। आज यह गांव राज्य पुरातत्व विभाग के अधीन एक संरक्षित स्मारक है।

7. चीन के बाद राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार

कुम्भलगढ़ फोर्ट में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। कुम्भलगढ़ फोर्ट अरावली रेंज में स्थापित है। इसकी दीवार का निर्माण किले की सुरक्षा के मद्देनजर किया गया था। लगभग 80 किलोमीटर तक फैले इस किले का निर्माण महाराणा कुम्भा ने सन् 1443 से 1458 ई. के बीच करवाया था।

8. दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर

पुष्कर में दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा जी का स्थित है। यह अजमेर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर अरावली पर्वत की नाग पहाड़ी के बीच मौजूद है।

9. भारत का सबसे सबसे बड़ा रेगिस्तान

थार का रेगिस्तान भारत का सबसे सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह दुनिया का 17 वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है जिसका 60 प्रतिशत भाग राजस्थान राज्य में है।

10. अजमेर शरीफ दरगाह

राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की मजार है। यहां मुस्लिमों के अलावा भी देश—दुनिया से हर धर्म के आम और खास लोग मन्नत मांगने पहुंचते हैं।

Updated on:
13 Jun 2024 11:48 am
Published on:
13 Jun 2024 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर