जयपुर

जनवरी में 10 दवाएं फेल, कैल्शियम, बुखार, खांसी-दमा, दर्द व बीपी की ये दवाएं शामिल

Jan 20, 2026
21 substandard medicines supplied in government hospitals
21 substandard medicines supplied in government hospitals सरकारी अस्पतालों में 21 अमानक दवाएं सप्लाई

जयपुर। आम मरीजों की सेहत से जुड़ाबड़ा अलर्ट सामने आया है। एक से 15 जनवरी के बीच जांच में 10 दवाओं के सैंपल नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (एनएसक्यू) यानी मानक से घटिया पाए गए हैं। औष​धि नियंत्रण आयुक्तालय की रिपोर्ट के मुताबिक इन दवाओं में तय मात्रा में सक्रिय घटक नहीं मिले। यह श्रेणी गंभीर मानी जाती है। ऐसी दवाएं बीमारी ठीक करने के बजाय इलाज को बेअसर बना सकती है। जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ सकती है।

सूची में कैल्शियम-विटामिन डी (हड्डियों की मजबूती), पैरासिटामोल (बुखार-दर्द), खांसी-दमा-ब्रोंकाइटिस (एंब्रोक्सोल, टरब्यूटालीन, गुआइफेनेसिन), दर्द-सूजन (एसेक्लोफेनाक-पैरासिटामोल-सेराटियोपेप्टिडेस), बीपी (एम्लोडिपिन-एटेनोलोल) जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। कई सैंपल में विटामिन D3, जिंक, एसेक्लोफेनाक, एंब्रोक्सोल, टरब्यूटालीन जैसे घटक तय मात्रा से कम पाए गए। अलर्ट नोटिस में इन दवाओं का तत्काल उपयोग बंद करने, बाजार से स्टॉक वापस लेने और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इन दवाइयों के नमूने फेल

1. कैल्शियम के साथ विटामिन (विटामिन डी सहित) ​जेपीईई ड्रग्स, हरिद्वार, जेडीएल3549

2. पैरासिटामोल टैबलेट (एक्स-पार 650) डिजिटल विजन, हिमाचल जीटीएफ 0653

3. एंब्रोक्सोल हाइड्रोक्लोराइड-टरब्यूटालीन सल्फेट-गुआइफेनेसिन-मेन्थॉल सिरप(ब्रॉन्को सुपर-ए) ध्वनि लाइफ केयर, अहमदाबाद डीएलएस 3877

4. एसेक्लोफेनाक-पैरासिटामोल- सेराटियोपेप्टिडेस टैबलेट (श्रीगा पैन-एसपी) मयाशा लाइफसाइंसेज एमडीटी-4458

5. कैल्शियम लेवुलिनेट-कोलेकैल्सीफेरॉल-सायनोकोबालामिन इंजेक्शन (एमएन-10) जनया बायोकेयर रुड़कीजेआईएन 25-028

6. कैल्शियम कार्बोनेट-विटामिन D3-मैग्नीशियम-जिंक सल्फेट टैबलेट्स (वोनकाल)लाइफविजन हेल्थकेयर, बद्दी एलटीए-47700

7. एंब्रोक्सोल-टरब्यूटालीन-गुआइफेनेसिन सिरप(टीयूएस)मार्वेलॉन फार्मा एमडीएल-बी458

8. एंब्रोक्सोलहाइड्रोक्लोराइड (अन्य संयोजन) सिपको लिमिटेड, एमपी एटी18एस 125

9. एम्लोडिपिन-एटेनोलोल टैबलेट सेंचुरियन रेमेडीजगौरवावड़ौदरा टीएच 130010

10. एंब्रोक्सोल-हाइड्रोक्लोराइड टरब्यूटालीन-सल्फेट एंड गुआइफेनेसिनसिरप

सिपको लाइन, एमपी सिरपएटी22A225

Updated on:
20 Jan 2026 06:15 pm
Published on:
20 Jan 2026 06:15 pm