जयपुर

12 April: धरती से आकाश तक देश-दुनिया को हिला देने वाले अहम कारनामे

History Of 12 April: भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कई वजहों से खास है, इस दिन देश दुनिया के इतिहास में कई अहम कारनामे जुड़े हुए हैं।

2 min read
Apr 12, 2023
double decker train India

Country And World: धरती से आकाश (Earth to Sky) तक 12 अप्रेल का दिन भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कई वजहों से खास है। इस दिन देश दुनिया के इतिहास में कई अहम कारनामे जुड़े हुए हैं। भारत केे लिए ही मानें तो 1978 में 12 अप्रेल के दिन ही की पहली Double Decker Train मुम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई थी। इसके अलावा अंतरिक्ष के इतिहास में भी यूरी गैगरीन पहले अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होनें आज ही के दिन अंतरिक्ष की लंबी दूरियां को नांपा था।

12 अप्रेल का दिन मेडिकल रिफोर्म को लेकर भी बड़ा महत्वपूर्ण है। इस दिन डाक्टर जोनास साल्क ने पोलियो के खात्मे की जीवन रक्षक दवा का ईजाद कर मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का बड़ा हथियार दिया था। इसके अलावा भारत देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रूप से बड़ा खास रहा है। आज ऐसे तथ्य जो हमारी किताबों में पढ़ाए जाते हैं मसलन मोहनजोदड़ो की खोज को लेकर उसके जनक माने जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का भी आज ही के दिन जन्म हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 अप्रेल क्यों खास है, देखिए इसको अहम बनाने वाले दिन

1801: विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज आफ कलकत्ता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1801: रणजीत सिंह ने खुद पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1861: अमेरिका में गृह युद्ध की शुरुआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी।
1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1945: अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1946: सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955: डाक्टर जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।
1961: सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।
1973: सूडान देश ने अपना अलग संविधान बनाया।
1975: अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली। कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।
1978: भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।
1981: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
2007: पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।

Published on:
12 Apr 2023 10:41 am
Also Read
View All