3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाह जयपुर पुलिस! रातभर से लापता महिला बिना मुंडेर के कुएं में गिरी, कांस्टेबल ने जान पर खेलकर बचाया

जयपुर के चौंप में रातभर से लापता महिला बिना मुंडेर के कुएं में मिली। कांस्टेबल तेजपाल कसाणा ने कुएं में उतरकर ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला। महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:18 PM IST

jaipur police woman rescue

कांस्टेबल तेजपाल कसाणा और महिला को ले जाते हुए परिजन (पत्रिका फोटो)

दौलतपुरा (जयपुर): चौंप ग्राम पंचायत के मुख्य बाजार के पास मंगलवार सुबह बिना मुंडेर के कुएं में गिरी महिला को बचाने के लिए दौलतपुरा थाना पुलिस के कांस्टेबल तेजपाल कसाणा ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर महिला को संभाला और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

दौलतपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चौंप निवासी संतोष प्रजापत सोमवार रात से घर से लापता थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह चौंप स्टैंड के पास चीथवाड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित बिना मुंडेर के कुएं में महिला दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा थी, लेकिन कुएं में उतरने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था। ऐसे में कांस्टेबल तेजपाल कसाणा ने हिम्मत दिखाते हुए कुएं में उतरकर महिला को संभाला। इसके बाद चारपाई और रस्सी की मदद से ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कांस्टेबल के साहस और सूझबूझ की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

युवा मोबाइल से बनाते रहे वीडियो, कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी

चौंप में बिना मुंडेर के कुएं में महिला के गिरने की सूचना पर मौके पर 100 से 150 लोग एकत्रित हो गए। पुलिस पहुंची तो वहां लोग महिला को बाहर निकालने की चर्चा करते नजर आए, लेकिन कुएं में उतरने की बात आई तो सभी पीछे हट गए। वहीं, कुछ युवा मोबाइल से वीडियो बनाने और लाइव करने में लगे रहे।

ऐसे मुश्किल हालात में कांस्टेबल तेजपाल कसाणा ने हिम्मत दिखाई और कुएं में उतरकर महिला को संभाला। उन्होंने अपने साथी राजकिरण के मोबाइल के जरिए सहयोग लेते हुए ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। कांस्टेबल के इस साहस ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़