Rajasthan : मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश के पशुपालकों को आर्थिक राहत प्रदान करते हुए अब तक 108 करोड़ रुपए से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल से पशुपालकों को पशुधन की सुरक्षा के साथ आर्थिक जोखिम से बचाव में सहायता मिल रही है। अब तक 18 लाख से अधिक पशुपालकों ने अपने 44 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण कराया है। जिनमें से 30 लाख से अधिक पशुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। 27.56 लाख पशुओं के लिए बीमा पॉलिसी जारी की जा चुकी है।