जयपुर

27 May 2024 : सिर्फ एक क्लिक, जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें 

राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें 

2 min read
May 27, 2024

आज क्या खास

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रहेंगे उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर, तीन लोकसभा सीट कुशीनगर, चंदौली और सलेमपुर पर करेंगे जनसभा को संबोधित

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तर प्रदेश में वाराणसी दौरा आज, मतदाता सम्मेलन और विद्वत बैठक सहित एक दिन में 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रहेंगे बिहार दौरा आज, तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश दौरा आज, कांगड़ा में दो जगहों पर 'न्याय संकल्प यात्रा' में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में करेंगी वोट अपील

- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जारी हैं चुनावी दौरे, आज पंजाब के फ़िरोज़पुर और अबोहर में करेंगे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा

- राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आज जयपुर में, हीट वेव और मौसमी बीमारियों की होगी समीक्षा और आगामी कार्य योजना होगी तैयार

- राजस्थान में जारी है गर्मी का सितम, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में मौसम विभाग का आज रेड अलर्ट, कुछ जगहों पर 50 डिग्री के आसपास रह सकता है तापमान

काम की खबरें

- गुजरात के राजकोट में एक गेम ज़ोन में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या हुई 32, गुजरात हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर की टिप्पणी, ' ये आपदा मानव जनित' - सरकार से मांगा जवाब

- दिल्ली में एक बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग में 7 बच्चों की मौत, पांच का इलाज जारी- एक ही हालत नाज़ुक, 12 शिशुओं को बचाया गया- हॉस्पिटल मालिक गिरफ्तार

- यूपी के बड़ौत के एक अस्पताल में लगी आग, दमकल की टीम ने 12 मरीजों को सुरक्षित निकाला

- महाराष्ट्र के नासिक में एक कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड, फर्नीचर और दीवारों से मिली नकदी, अब तक 26 करोड़ का कैश बरामद

- बिहार में सीएम CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर का तेल खत्म होने की वजह से हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सड़क मार्ग से लौटे पटना

- पुणे कार दुर्घटना मामले में दो डॉक्टर गिरफ्तार, ब्लड सैंपल में हेरफेर का आरोप

- तेलंगाना में हैदराबाद से गुंटूर जा रही एक मालगाड़ी विष्णुपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी, वहीं जम्मू में सांगर स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी

- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवाती तूफान रेमल, कई जिलों के तटीय इलाकों में बारिश शुरू

- एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनीं दीपा कर्माकर

- भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को मलेशिया मास्टर्स फाइनल में चीन की वांग झीयी के खिलाफ करना पड़ा हार का सामना

- IPL 2024 फाइनल जीतकर चैम्पियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, पूरे बंगाल में जश्न का माहौल

Published on:
27 May 2024 08:59 am
Also Read
View All

अगली खबर