30 May : कंबोडिया नरेश की हिंदुस्तान यात्रा से लेकर राजस्थान में मुफ्त बिजली तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें
आज का सुविचार
सच्चाई को किसी गवाह की जरुरत नहीं होती, समय या कर्म ही उसका गवाह बन जाता है... हाँ इतना जरूर हो सकता है, कि सही समय आने में कुछ वक्त लग सकता है
आज क्या ख़ास
- राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह का शपथ ग्रहण आज, जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे शपथ
-राजस्थान में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, कुछ ज़िलों में देर रात बरसे मेघ, तो कुछ में मौसम रहा शुष्क, आज बादल छाए रहने व हल्की बारिश संभव
- कंबोडिया के राजा Norodom Sihamoni भारत की राजकीय यात्रा पर, आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करेंगे अलग-अलग बैठकें
- केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान आज से शुरू, महीने भर का अभियान 30 जून को होगा संपन्न
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में करेगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, मणिपुर की स्थिति पर रखेंगे अपनी मांग
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज रहेंगे पुणे में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की करेंगे समीक्षा
- छत्तीसगढ़ में शराब अनियमितताओं से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- सरोगेसी में डोनर गैमीट्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- सात राष्ट्रों के समूह (G7 ) के अधिकारियों की टोक्यो में बैठक आज, चैटजीपीटी जैसे जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स द्वारा उत्पन्न समस्याओं पर करेंगे विचार
- चीन आज अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा अंतरिक्ष स्टेशन में, वर्ष 2021 से जारी 'मानवयुक्त मिशन' में चालक दल के रोटेशन का है हिस्सा
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस आज रहेंगे पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर, एशिया कप और विश्व कप की तैयारियों और भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हो रही यात्रा
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस आज
काम की खबरें
- राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को 1 जून से मिलेगी मुफ्त बिजली, 100 यूनिट तक बिजली खपत वाले लगभग एक करोड़ उपभोक्ताओं का बिल हो जाएगा शून्य
- अब ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल सकेगा रेलवे ने 34 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच गर्मियों की छुट्टियों में यात्री भार को देखते हुए कवायद
- रेलवे ने गुवाहाटी उदयपुर सिटी और जयपुर से रंगापारा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय 25 जून तक संचालित होगी गुवाहाटी उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन
- जयपुर से मुंबई के लिए रविवार रात रवाना हुए विमान का हवा में टूट गया विंडशील्ड, जयपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- जयपुर में 14 एसीपी समेत राजस्थान में 142 अप अधीक्षकों के तबादले, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने जारी किए आदेश
- राजस्थान सरकार ने शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को किया एपीओ, बिना जांच ही पेपर लीक के आरोपी को पदोन्नति देने से जुड़ा मामला संभावित
- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में करीब 450 पदों की प्रक्रियाधीन भर्ती व पूर्व की नियुक्तियों के साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें 3 साल से गुम, स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के खिलाफ करेगा विभागीय जांच
- दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की उन सूचनाओं को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें ₹2000 के नोट को बिना पहचान प्रमाण जमा कराने की अनुमति दी गई है
- अमेरिका के कर्ज संकट पर डील होने से ग्लोबल बाजारों में रुख रहा जोरदार, सेंसेक्स 344.69 अंक की छलांग लगाकर 62846.38 अंक पर पहुंचा
- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस हुई जीरो, एकलौते विधायक बायरन बिस्वास ने पार्टी को कहा अलविदा, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल
- केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई उपलब्धियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी के जरिए उपग्रह NVS-01 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च
- भारत के हीरा उद्योग पर 'अलगोजा इफ़ेक्ट' का संकट, रूस पर नए प्रतिबंधों से सूरत और मुंबई से 30% आयात निर्यात प्रभावित
- आईपीएल क्रिकेट मैं चेन्नई सुपर किंग्स फिर बना चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब