
जयपुर. आज अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा कुम्भ राशि में है। चतुर्दशी तिथि देर रात 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग भी पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। उद्योग—व्यापार, बैंकिंग, टूरिज्म, वित्त संबंधी के कामों के लिए यह सबसे अच्छा मुहुर्त माना जाता है। आज गणपतिजी को दूर्वा अर्पित करें। जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान करें।
आज का पंचांग
आश्विन शुक्ल चतुर्दशी बुधवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 15 सफर 12 हिजरी 1442
सूर्यदक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
चतुर्दशी तिथि रात्रि 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ
पूर्वभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत उत्तरभाद्रपद नक्षत्र
गंड योग सायं 07 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन में संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त :
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
अमृतकाल शाम को 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक।
रवि योग सुबह 6 बजकर 14 मिनट से 1 अक्टूबर को 3 बजकर 15 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।
दिशा शूल उत्तर