जयपुर

Aaj Ka Rashifal 30 September 2020 – मिथुन—कन्या राशिवालों को धन लाभ, सात राशियों की व्यापारिक तरक्की, जानिए आपके लिए क्या लाए हैं बुधदेव

30 सितंबर को दिनभर सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होने से भी शुभ योग बनेगा। इन दोनों का सीधा फायदा सबसे ज्यादा मिथुन और कन्या राशिवालों को धनलाभ के रूप में होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक बुधवार को गणेशजी की पूजा से दिन की शुभता बढ़ जाएगी। कुल नौ राशिवालों के लिए दिन शुभ रहेगा।
2 min read
Sep 30, 2020
30 September 2020 Ka Rashifal , Today Horoscope 30th September 2020
30 September 2020 Ka Rashifal , Today Horoscope 30th September 2020

जयपुर. 30 सितंबर को दिनभर सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होने से भी शुभ योग बनेगा। इन दोनों का सीधा फायदा सबसे ज्यादा मिथुन और कन्या राशिवालों को धनलाभ के रूप में होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक बुधवार को गणेशजी की पूजा से दिन की शुभता बढ़ जाएगी। कुल नौ राशिवालों के लिए दिन शुभ रहेगा।

मेष राशि
आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज बिज़नेस में तेज़ी देखने को मिलेगी। नौकरी में आज सारी परेशानियां दूर होंगी। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

वृष राशि
नौकरी कारोबार के लिहाज से आज का दिन उत्तम है। व्यापारिक रिश्तों में मिठास आयेगी।
नौकरी में आज के दिन आप चिंतामुक्त रहेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी भी आपसे खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भरपूर सुख मिल सकता है।

मिथुन राशि
कारोबार में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंतत: धनलाभ ही होगा। नौकरीवालों को आज को पदोन्नति मिल सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है लेकिन जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क राशि
आज बिज़नेस का विस्तार हो सकता है| नौकरी में आज मुश्किलों का अंत होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज प्रेमी—प्रेमिका के साथ खासा समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि
व्यापार में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में आज आप अपने कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र खासकर व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिहाज से आज का दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। पार्टनर से धन लाभ होगा।

तुला राशि
बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ कोई परेशानी शेयर कर सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका का आज पूरा सहयोग मिलेगा जिससे काम में मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में आज नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि
आज आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। व्यापार—व्यवसाय के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में आज सभी को साथ लेकर चलने का योग है। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन का पूरा सुख मिल सकता है।

मकर राशि
नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के सहयोग से आपको नया मुकाम प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि
आज धनलाभ के आसार हैं। कारोबारी लिहाज से आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। नौकरी में आज सहयोगियों की मदद मिलेगी। पार्टनर के साथ यात्रा सुखद रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है।

मीन राशि
व्यापार—व्यवसाय में आज का दिन बहुत अच्छा है। नौकरी में हर काम में आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन आज सुखी रहेगा।

Published on:
30 Sept 2020 06:07 am
Also Read
View All
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को राहत, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ 309 BAP कार्यकर्ता पार्टी में आज होंगे शामिल

Bharat Taxi: कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं, यहां अभी करना पड़ेगा इंतजार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव होंगे या फिर टलेंगे? निकाय चुनाव से पहले सरकार के सामने नई चुनौती, अब 3 स्टूडेंट टंकी पर चढ़े

राजस्थान नई जन आवास योजना: अब एक रेट नहीं, शहर के हिसाब से तय होगी घरों की कीमत, बिल्डरों से छिन सकता है आवंटन अधिकार

PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान सरकार ने केंद्र को भेजे 11 अहम सुधार प्रस्ताव, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत