जयपुर

… इधर केन्द्र में मोदी सरकार के पूरे हुए 4 साल और कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में कर दिया ये ऐलान!

... इधर केन्द्र में मोदी सरकार के पूरे हुए 4 साल और कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में कर दिया ये ऐलान!  

2 min read
May 26, 2018
Modi

जयपुर।

केन्द्र की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के मौके पर कांग्रेस की ओर से शनिवार को पूरे प्रदेश में विश्वासघात दिवस मनाया गया। भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालय में विश्वासघात दिवस मनाया गया। प्रदेश में राजधानी जयपुर , भीलवाड़ा, सीकर समेत सभी जिलों में BJP विश्वासघात दिवस मनाया गया।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

राजधानी में कलक्ट्रेट सर्किल पर आयोजित धरने में शहर व प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जयपुर में इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में दिए गए धरने में बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस के नेता मौजूद थे। इनका कहना था कि मोदी सरकार जुमले की सरकार है। चुनाव में जनता से किए वादे आज तक पूरे नहीं हुए। रोजगार देने के बजाय नोटबंदी व जीएसटी के जरिए लोगों से रोजगार छीना गया है। देश की विकास दर में भी काफी गिरावट आई है। भाजपा सरकार जनता से लगातार विश्वासघात कर रही है।

भीलवाड़ा में भी कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

प्रदेश के भीलवाड़ा जिलें में केंद्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो देश के आमजन के साथ किए गए विश्वासघात पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर 26 मई को विश्वास घात दिवस मनाया गया । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम पाल शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10.30 बजे से जिले के समस्त वरिष्ठ नेत विधायक. पूर्व विधायक ब्लाक अध्यक्ष अग्रिम संगठन के अध्यक्ष कार्यकारणी साथियों सहित जिले के ब्लॉक के सभी पदाधिकारी पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रधान, पूर्व प्रधान जिला कांग्रेस से बैलगाड़ियों साईकिलों ओर पैदल विश्वास घात रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं ने सुचना केंद्र मीडिया प्रभारियों को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था की देश ओर प्रदेश कि भाजपा सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए की आम जन का देश प्रदेश की सरकारों ओर प्रशासन से विश्वास उठ गया हे। देश के ऐसे हालातो को ध्यान में रखते हुए सभी मीडिया के प्रमुखों को ज्ञापन दिया गया।

सीकर में भी किया भाजपा का विरोध

सीकर में भी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को कल चार साल पूरे होने पर सीकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पी.एस. जाट के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दे भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रर्दशन किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पी.एस. जाट ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी कि ओर से आज का दिन विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। क्योकि मोदी सरकार ने सता में आने के लिए आम जनता से विश्वासघात किया है।

पूरे देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल के दामों को लेकर भी आम जनता में सरकार के लिए गहरा रोष है। राजधानी में बीते 4 सालों में पेट्रोल के दाम 80 रुपए/लीटर से भी उप्पर पहुंच गए जो कि अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर : पीएम के दौरे से पहले तहसील में किसान की मौत, प्रशासन में मच हड़कंप
Published on:
26 May 2018 03:10 pm
Also Read
View All