
जयपुर. 6 नवंबर को दृष्टि संबंध से गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को दिनभर साध्य योग और महालक्ष्मी योग भी रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक इन योगों के शुभ असर के कारण अधिकांश लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा।
मेष राशि
आमदनी अच्छी बनी रहेगी, व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आलस्य पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृष राशि
धन—संपत्ति के लिहाज से दिन लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में काम के प्रति आपका झुकाव रहेगा। आज लवमेट से आपकी मुलाकात होगी। जीवनसाथी से संंबंध सुखद बने रहेंगे।
मिथुन राशि
बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने के आसार है। ऑफिस में काम के कारण ज्यादा मेहनत रहेगी। आपका ज्यादातर समय लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ बीतेगा। दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी.
कर्क राशि
आज वित्तीय लाभ की स्थिति रहेगी। बिजनेस में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। आपको नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको पार्टनर के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
सिंह राशि
बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद है। नौकरी में आज आपको अपने आलस्य पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज लवमेट से मुलाकात का अवसर मिलेगा। लाइफ पार्टनर से व्यवहार से दिन खुशनुमा बन जायेगा।
कन्या राशि
आज आपको व्यापार—व्यवसाय में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी पर उसका फायदा भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि
बिजनेस में आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ खासा समय बिता सकते हैं।
धनु राशि
धन—संपत्ति संबंधी फायदा होने के योग हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आपका करियर आगे बढ़ेगा, लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों। लव लाइफ अच्छी बनी रहेगी। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ यात्रा लाभकारी होगी।
मकर राशि
नौकरी और बिजनेस के जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। वित्तीय मामले में फायदा हो सकता है। लवमेट से रिश्ते मजबूत बनेंगे जिससे खुशी में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
कुंभ राशि
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। नौकरी के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट की मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग भी बना रहेगा।
मीन राशि
बिजनेस में लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आज किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा। लव लाइफ में खर्चा बढ़ने के योग हैं। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना बन रही है।