16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान के हर जिले में बने जादू अकादमी’, अशोक गहलोत की मांग- सीएम आवास पर कराया जाए जादू शो

Ashok Gehlot : राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से जादू कला को जीएसटी से मुक्त करने की केन्द्र को सिफारिश करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता जादूगर लक्ष्मण सिंह गहलोत अपने समय में जापान और हांगकांग गए थे।
2 min read
Google source verification
ashok gehlot demand magic art gst free rajasthan district magic academy

Ashok Gehlot : जयपुर में अपने आवास पर अशोक गहलोत व अन्य जादूगर। फोटो - @ashokgehlot51

Ashok Gehlot : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से जादू कला को बढ़ावा एवं संरक्षण देने और इस कला को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त करने की केन्द्र सरकार को सिफारिश करने की मांग की है। अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर में अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो मुख्यमंत्री आवास पर जादू का शो कराया जा सकता हैं। इसमें मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल और विधायक इस शो को देखेंगे और खुद महसूस करेंगे कि जादू की कला कितनी मेहनत, तकनीक और प्रस्तुति का परिणाम है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार को जादू कला को जीएसटी से मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से सिफारिश की जानी चाहिए ताकि इसे बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जादूगर अपने पहनावे, अभिनय, तकनीक और प्रस्तुति से दर्शकों को ऐसा अनुभव देते हैं कि असंभव चीज भी संभव लगने लगती है, यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक गंभीर कला है, जिसे सरकारों को सम्मान और संरक्षण देना चाहिए।

जापान और हांगकांग गए थे मेरे पिता

अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार को जादू को सिर्फ मनोरंजन मानने के बजाय कला और सांस्कृतिक विरासत के रूप में देखना चाहिए। जादूगरों को प्रोत्साहन और आर्थिक सहयोग मिलने से इस कला को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता जादूगर लक्ष्मण सिंह गहलोत अपने समय में जापान और हांगकांग गए थे और वह भी उनके साथ गये थे। उस समय उनके पिता ने 'वर्ल्ड सरप्राइज शो' में हिस्सा लिया था।

राजस्थान के हर जिले में बनाई जानी चाहिए जादू अकादमी

अशोक गहलोत ने कहा कि जादू कला को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान के हर जिले में जादू अकादमी बनाई जानी चाहिए जहां पुराने जादूगरों की कला, तकनीक और उपकरणों को संरक्षित किया जा सकता है तथा नई पीढ़ी को इस कला का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। उन्होंने गुजरात के एक बड़े जादूगर का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके निधन के बाद करोड़ों रुपये का जादू से जुड़ा सामान बेच दिया गया। अगर उस समय जादू अकादमी होती तो इस सामान को सुरक्षित रखकर प्रशिक्षण में काम लिया जा सकता था।

जादूगरों को प्रोत्साहित करे सरकार

अशोक गहलोत ने कहा कि आज दुनिया में जादू के शो तकनीक के साथ प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इंग्लैंड, अमेरिका सहित कई देशों में जादू की कला को संस्थागत रूप से बढ़ावा मिल रहा है। राजस्थान और भारत के जादूगरों को भी आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जादूगरों को प्रोत्साहित करे तो वे अपनी कला को और बेहतर तरीके से आगे ले जा सकेंगे।

कोर्ट के आदेश के बाद कराना पड़ रहा है चुनाव

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, इनका मंत्री कलेक्टर और कमिश्नर के खिलाफ 6 घंटे धरना दे रहा है। मैंने ऐसा कभी नहीं सुना कि कोई मंत्री ही अपनी सरकार के खिलाफ धरना दे। ये निकाय और पंचायत चुनाव कराना नहीं चाहते। कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें चुनाव कराना पड़ रहा है। एसपी और कलेक्टर को मुख्यमंत्री बुलाकर जिम्मेदारी दे रहे हैं कि भाजपा को चुनाव जिताओ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग