Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि
Also Read
View All 
जयपुर/गठवाड़ी। जमवारामगढ़ उपखण्ड के बोबाड़ी गांव में बामणवास रोड पर बुधवार को तलाई में डूबने से पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई।
टोड़ी मनोहरपुर निवासी रामस्वरूप गुर्जर सात वर्षीय बेटे देशराज व अन्य परिवारजनोंं के साथ धार्मिक स्थल देहली धाम में चींटियों को आटा डालने आया था।
आटा डालने के बाद रामस्वरूप बेटे के साथ तलाई में नहा रहा था। इस दौरान देशराज अचानक गहरे पानी में चला गया। रामस्वरूप बेटे को गठवाड़ी के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सीपीआर कर बालक को मनोहरपुर रैफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय देशराज ने दम तोड़ दिया। बच्चे की माैत् की खबर मिलते ही पूरे गांव में शाैक की लहर दाैड गर्इं।