जयपुर

कोरोना से 24 घंटे में देश में 70 मौतें,भारत में फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

देश में 20,551 नए कोरोना पॉजिटिव मिले कोरोना के एक्टिव केस देश में 1,35,364 देश में 24 घंटे में कोरोना से 21,595 स्वस्थ कोरोना से अब तक देश में 4,34,45,624 ठीक कोरोना से 24 घंटे में देश में 70 मौतें देश में कोरोना से अब तक 5,26,600 मौतें देश में अब तक वैक्सीनेशन 2,05,59,47,24
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2022, 12:14 PM IST
Admitted to hospital after complaining of stomach pain, died of corona
,,

जयपुर
भारत में फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना से 24 घंटे में देश में 70 मौतें हुई है। जो चिंता की बात है।

पिछले 24 घंटे में 20 हजार 551 नए कोरोना संक्रमित देश में मिल हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 4 लाख 00 हजार 110 कोविड टेस्ट किए गए है। भारत ने अब तक 87.71 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.64 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 5.14 प्रतिशत बताई गई है।

वहीं भारत की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 21 हजार 595 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या यमहामारी की शुरुआत के बाद से अब 4,34,45,624 हो गई है।

भारत में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 35 हजार 364 है। एक्टिव केस मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.31 प्रतिशत हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,26,600 मौतें हुई है।
205.59 करोड़ से अधिक टीके लगाए

भारत में लोगों को कोविड की 205.59 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण 16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था। इसी तरह 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रेल से हुई।

राजस्थान में मिले 413 नए कोरोना संक्रमित,2 की मौत

राजस्थान में एक बार फिर कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 413 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अजमेर में दो कोरोना संक्रमितो ने दम तोड़ा है। जयपुर में 153 मरीज मिले है।

वहीं जोधपुर 41, अलवर 35,उदयपुर 29, अजमेर 25, दौसा 24, चित्तौड़गढ़ 18,भीलवाड़ा बीकानेर 16-16, कोटा 14, सिरोही 12, जैसलमेर 7, सीकर धौलपुर 5-5, नागौर, राजसमंद 4-4, बांसवाड़ा डूंगरपुर 2-2,बारां में 1 संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 289 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या अब प्रदेश में 2331 हो गई हैं।

Published on: