जयपुर

जयपुर में पीएम की विजिट से पहले हुई यह बड़ी चूक, बदलना पड़ा प्रस्तावित रूट

पीएम का प्रस्तावित रूट बदलेगा, जनता की राह भी हुई मुश्किल
2 min read
jaipur
जयपुर में पीएम की विजिट से पहले हुई यह बड़ी चूक, बदलना पड़ा प्रस्तावित रूट

भवनेश गुप्ता / जयपुर. जेडीए और सम्बन्धित कम्पनी की लापरवाही के कारण टोंक रोड पर बम्बाला पुलिया का बड़ा हिस्सा गुरुवार को क्षतिग्रस्त हो गया। आगामी 7 जुलाई को जयपुर आ रहे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी यहीं से होते हुए सीतापुरा जाने वाले थे। अब प्रस्तावित रूट बदलने के कारण उनके काफिले को डेढ़ किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ेगा। यही नहीं, क्षतिग्रस्त हिस्सा ठीक करने में करीब डेढ़ महीना लगेगा, तब तक एक तरफ का रास्ता बंद रहने से शहरवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

अफसरों से यह हुई चूक
पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने का काम चल रहा था। जेडीए अभियंताओं को पहले से पता था कि मौजूदा पुलिया के अंतिम छोर पर रिटेनिंग वॉल बनी हुई नहीं है। ऐसे में खुदाई के दौरान मिट्टी ढह सकती है। इसी कारण लम्बे पाइलिंग का काम नहीं हुआ। इसके बावजूद सुरक्षित कार्य के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बजाय खुदाई शुरू कर दी गई। अब पुलिया बनी तब रिटेनिंग वॉल नहीं बनने का हवाला देते हुए खुद अफसरों ने ही मौजूदा (पुरानी) पुलिया पर निर्माण को लेकर सवाल उठा दिए हैं।


लापरवाही का यह हुआ नतीजा

सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना सांगानेर से सीतापुरा की तरफ पुलिया के शुरुआती हिस्से की तरफ पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान टोंक की तरफ वाले हिस्से में नीचे हिस्से की तरफ मिट्टी और दीवार ढह गई। इससे पुलिया खतरे में आ गई और उपयोगी सुविधाएं भी प्रभावित हो गईं। हड़बड़ाए जेडीए अफसरों ने एहतियातन मिट्टी के कट्टे रखवाकर प्रभावित हिस्से की मार्किंग कराई। एक तरफ का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। इसे सुधारने में अब कम से कम डेढ़ माह का समय लगेगा।

अब यहां से गुजरेगा पीएम का काफिला
प्रधानमंत्री का काफिला अब प्रतापनगर, कुंभा मार्ग होते हुए सीतापुरा जेईसीसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचना प्रस्तावित है। ऐसे में काफिले को करीब 1.5 किलोमीटर दूरी ज्यादा तय करनी होगी। इसे लेकर गृह विभाग व पुलिस के अफसर भी निगाह बनाए हुए हैं।


डायवर्ट किया यातायात

पुलिया से ठीक पहले प्रतापनगर, कुम्भा मार्ग की तरफ यातायात डायवर्ट किया गया है। वाहन चालक कुम्भा मार्ग, राणा सांगा मार्ग होते हुए सीतापुरा सर्कल की तरफ से गुजरकर वापस टोंक रोड पहुंच रहे हैं।

पुलिया और हालात का गणित
- 04 लेन चौड़ी है पुलिया अभी

- 120 मीटर लम्बी है पुलिया
- 3-3 लेन का अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा है पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने के लिए दोनों ओर

- 21.5 करोड़ रुपए है प्रोजेक्ट की लागत
- 60 फीट लम्बा, 40 फीट गहरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया

- 1.60 लाख वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं यहां से

पुलिया के विस्तार के तहत पाइलिंग के लिए खुदाई की गई थी। एकाएक मिट्टी ढह गई और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रिटेनिंग वॉल बनी हुई नहीं थी इसलिए काम का वैकल्पिक रास्ता तलाशा जा रहा था। क्षतिग्रस्त हिस्से के निर्माण में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। पीएम विजिट का रूट अब कुम्भा मार्ग होते हुए हो सकता है।
- देवेन्द्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जेडीए

Published on:
29 Jun 2018 06:00 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम