जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) लंबे समय के इंतजार के बाद एक बार फिर आमजन के लिए सस्ती और सुव्यवस्थित आवासीय और कमर्शियल योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जेडीए एक साथ 2 नई आवासीय योजनाएं आम जनता के लिए मार्केट में लाएगा। इसके अलावा, निवेश और व्यवसाय के लिहाज से 3 अन्य विशेष योजनाएं (ग्रुप हाउसिंग, फार्म हाउस/रिसॉर्ट और जनरल वेयरहाउस) भी लॉन्च की जाएंगी। रेरा (RERA) में अटके पंजीकरण का मामला सुलझने के बाद अब इन सभी योजनाओं की लॉन्चिंग का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।