जयपुर। राजस्थान के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार ने 235 सामान्य एवं पैरा खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें नौ खिलाड़ियों को पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) बनाया जाएगा। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को आबकारी विभाग में पेट्रोलिंग ऑफिसर और सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। शेष 224 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में लिपिक, कांस्टेबल, आबकारी सिपाही और उप जेलर सहित अन्य पदों पर नौकरी दी जाएगी।