जेलर के आरोपों के अनुसार, तलाशी का विरोध कर रहे बंदी हमजोत सिंह ने चाय पीने वाले मग से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में जेलर हेमराज वैष्णव के हाथ पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद जेल कर्मचारियों ने तत्काल बीच-बचाव किया। जेलर दर्शना, प्रहरी प्रवीण कुमार और राकेश कुमार ने हस्तक्षेप कर उन्हें बंदियों से बचाया।