4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

Ramsinghpur Anupgarh Railway Line Blast: श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रामसिंहपुर से अनूपगढ़ जा रही रेलवे लाइन के मध्य संदिग्ध ब्लास्ट होने की सूचना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज रामसिंहपुर सहित आसपास के गांवों में सुनाई दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2026, 7:59 AM IST

Ramsinghpur Anupgarh Railway Line Blast-1

रेलवे लाइन पर ब्लास्ट के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी। फोटो: पत्रिका

श्रीगंगानगर। दिवाली से पहले श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में मंगलवार रात रामसिंहपुर-अनूपगढ़ रेलवे लाइन पर संदिग्ध ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। रात करीब सवा दस बजे हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 58 जीबी सहित आसपास के कई गांवों में सुनाई दी। अचानक हुए धमाके से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि धमाके से पहले इस रेलवे ट्रैक से ट्रेन गुजर चुकी थी। ऐसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही रामसिंहपुर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। प्रशासनिक अमला भी अलर्ट हो गया। श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर जानकारी जुटाई।

सभी पहलुओं पर जांच

एसपी हरिशंकर ने बताया कि रामसिंहपुर के पास रेलवे लाइन के ठीक बीच में संदिग्ध ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल धमाके के कारणों और इसकी प्रकृति का पता नहीं चल पाया है। वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

रेलवे अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है। रेलवे के सीनियर डीसीएम ने बताया कि संबंधित लाइन पर फिलहाल कोई ट्रेन नहीं है। हालांकि, उन्होंने घटना के संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं होने की बात कही। उनका कहना था कि कुछ हुआ तो है, लेकिन अभी इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। रेलवे अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

धमाके से गांवों में दहशत

तेज धमाके की आवाज रामसिंहपुर, 58 जीबी सहित आसपास के कई गांवों तक पहुंची। अचानक हुई तेज आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस कारण हुआ और रेलवे लाइन को कितना नुकसान पहुंचा है। पुलिस, एफएसएल और रेलवे की विस्तृत जांच के बाद ही ब्लास्ट की वास्तविक प्रकृति, कारणों और संभावित नुकसान का पता चल सकेगा।

ये अधिकारी पहुंचे मौके पर

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) नवल किशोर, सीआइडी दीक्षा कमरा एफएसएल टीम, जैतसर के नायाब तहसीलदार अंकित गोदारा, एडीएम अनूपगढ़ अशोक सागवा आदि मौके पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़